फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में बागी नेताओं ने बनाया फुलप्रूफ प्लान, जानें क्या

Wed, 08 Feb 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
UP Election 2017: 302 millionaires are contesting in the first phase
विज्ञापन
पांच साल से ही इस बार के चुनाव का इंतजार कर रहे कई दावेदारों को प्रत्याशियों की सूची आने के बाद करारा झटका लगा है। लेकिन करें भी तो क्या... जब चिड़िया चुग गई खेत...? जिले की सियासी फिजा में असंतोष की हवा भी घुल गई है।
विज्ञापन


हर पार्टी में कुछ लोग मुंह फुलाए बैठे हैं। आखिर इतने सालों से अरमान सजा रखे थे कि अबकी तो ‘माननीय’ का तमगा लेकर रहेंगे। पर... हाथ लगी घोर निराशा। भाजपा, सपा और कांग्रेस में ऐसे लोगों की तादाद ज्यादा है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी खूब जोर लगा लिया लेकिन कामयाबी हाथ न लगी। अब थक-हार कर यही सोच रहे हैं कि ‘न खेलब न खेले देब, खेलवै बिगाड़ देब...।’ प्रमुख दलों के भीतर से छनकर आ रही खबरों के मुताबिक अब इन कार्यकर्ताओं-नेताओं ने तय किया है कि आपसी कड़वाहट भुलाकर, दलों के बंधन तोड़कर एक मजबूत प्रत्याशी खड़ा किया जाए।
विज्ञापन


ऐसे प्रत्याशी उन सीटों पर खड़े किए जाएं जहां से दावेदारों को झुनझुना थमा दिया गया। उन्हें लगता है कि पार्टी के आलाकमान तक उनकी बात पहुंचाई नहीं जा रही, उधर हाईकमान इस तैयारी में है कि बागी सुर निकालने वाले लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।
विज्ञापन

असंतुष्टों को मनाने में जुट वरिष्ठ संगठन मंत्री

चुनाव - फोटो : demo pic
इसी कड़ी में कैंट और रोहनिया क्षेत्र के असंतुष्ट भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया है। यहीं आगे की रणनीति तय की जाएगी।
 
मंगलवार को लंका में पार्षद दल के नेता अशोक मिश्र की अगुवाई में हुई बैठक में कैंट के भाजपा पार्षदों ने तय किया कि 10 फरवरी को महापंचायत करेंगे। उधर, रोहनिया के मनीष सिंह ने नौ फरवरी को क्षेत्र में महापंचायत बुलाई है।   उधर, भाजपा के वरिष्ठ संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह ने मंगलवार को असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया। उन्होंने कई पुराने नेताओं से बातकर उनकी नाराजगी दूर करने की कोशिश की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक बागियों को शांत कराने के लिए उन्होंने उच्च पदाधिकारियों से भी बातचीत की।   उनके पहले यहां राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल के अलावा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा और मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय असंतुष्टों को समझा चुके हैं। उनके फिर यहां आने की चर्चा है। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश भी नौ फरवरी को यहां आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें