फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना में बनारस अव्वल, जिले में 36,665 ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sat, 26 Oct 2019 11:10 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ में कन्या सुमंगला योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वाराणसी में दिखाया गया। योजना के क्रियान्वयन में वाराणसी प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। अप्रैल 2019 से लागू इस योजना में जनपद में 36665 रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं, जिसमें 22144 फार्म ऑनलाइन हो चुके हैं, जो प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

विज्ञापन


कमिश्नरी ऑडिटोरियम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 53 लाभार्थियों को महापौर मृदुला जायसवाल एवं सदस्या राज्य महिला आयोग मीना चौबे द्वारा प्रतीक चेक वितरित किए गए। इस योजना में अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, एएनएम एवं आशा बहुओं को पुरस्कृत किया गया। महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि यह 1200 करोड़ रुपये के लक्ष्य की योजना है।

गरीब परिवारों में लड़की को सम्मान व उसकी लगातार उच्च शिक्षा तक प्रोत्साहन की व्यवस्था कन्या सुमंगला योजना में है। राज्य महिला आयोग की सदस्या मीना चौबे ने कहा कि यह योजना बालिका उन्नयन व शिक्षा में अति महत्वपूर्ण साबित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें