शुक्रवार सुबह से ही अब तक धूप भी नहीं निकली है। उधर ग्रामीण इलाकों में भी बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है।
वाराणसी में पिछले दो-तीन दिनों से दिन में तेज धूप से परेशान लोगों को शुक्रवार सुबह बारिश होने से राहत मिली। हवा में नमी अधिक होने के साथ ही गुरुवार आधी रात से ही रुक-रुककर बारिश होने से मौसम जहां खुशनुमा हो गया है वहीं सिहरन जैसा एहसास भी होने लगा है।
शुक्रवार सुबह से ही रिमझिम बारिश हो रही है। उधर ग्रामीण इलाकों में भी बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह के शुरुआत में जहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया था वहीं कम होकर 32.4 पर आ गया है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से ही मानसून भी एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।अगले एक-दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।