मुढ़ैला मार्ग पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट।
- फोटो : संवाद
बारिश के चलते शहर के 100 वार्डों की करीब 800 स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। कहीं एलईडी खराब हो गई हैं तो कहीं कंट्रोल बॉक्स में पानी भर जाने से दिक्कत आ रही है। इस मौसम में नमी और बारिश के कारण विद्युत उपकरणों में खराबी बढ़ जाती है, जिसका असर स्ट्रीट लाइटों पर भी पड़ रहा है।
मुढ़ैला और बौलिया मार्ग की स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। इसी प्रकार लहरतारा क्षेत्र में भी कई स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। रात में अंधेरा रहने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सुंदरपुर चौराहे से भिखारीपुर मार्ग तक भी स्ट्रीट लाइटें नहीं जल रही हैं। महमूरगंज, फुलवरिया फोरलेन, चौकाघाट फ्लाईओवर, ककरमत्ता आरओबी, मंडुवाडीह आरओबी सहित कई इलाकों में भी स्ट्रीट लाइटें बंद हैं।