ट्राफी के साथ सीबीएसई हैंडबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम।
वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर और राजातालाब के प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय 21वीं सीबीएसई हैंडबाल चैंपियनशिप का समापन शुक्रवार को हुआ। इसके बाद शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी पब्लिक स्कूल वाराणसी और हीरालाल पब्लिक स्कूल के बीच बड़ा ही रोमांचक मैच खेला गया। इसमें 14-11 से वाराणसी पब्लिक स्कूल ने अपना वर्चस्व स्थापित किया। वहीं अंडर-14 बालक वर्ग में वाराणसी पब्लिक स्कूल ने गैलेक्सी इंटरनेशनल स्कूल हरियाणा को 32-22 से हराया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में महाराजा सवाई मान सिंह जयपुर और वाराणसी पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया जिसमें 15-10 से सवाई मान सिंह जयपुर ने जीत हासिल किया।
वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में वाराणसी पब्लिक स्कूल और पुलिस पब्लिक स्कूल हिसार हरियाणा के बीच खेला गया जिसमें कांटे की टक्कर देते हुए वाराणसी पब्लिक स्कूल ने विजय स्थापित कर राष्ट्रीय फलक पर अपना कीर्तिमान स्थापित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा प्रतियोगियों को पुरस्कार दिया। मुख्य शाखा की प्रधानाचार्य शशि सिंह और उपप्रधानाचार्य दिलीप पांडेय ने अतिथियों को प्रतीक चिह्न दिया। आयोजन सचिव अमित पांडेय रहे।