फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर गरमाया मुआवजे का मुद्दा

Sat, 24 Dec 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संदहा में रिंग रोड का काम शुरू कराने पहुंचे प्रशासनिक दस्ते का विरोध करतीं महिलाएं
विज्ञापन
रिंग रोड के मुआवजे का मुद्दा फिर गरमा गया है। शुक्रवार को पुलिस बल के साथ संदहा में रिंग रोड का काम कराने पहुंचे प्रशासनिक दस्ते को किसानों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा। किसान नए नियम के अनुसार मुआवजे पर अड़े हैं। एसडीएम आर्यका अखौरी और किसान प्रतिनिधियों के बीच चार घंटे तक कई दौर की वार्ता बेनतीजा रही। शाम को तय हुआ कि अब शनिवार को एडीएम प्रशासन के यहां वार्ता होगी। वहां के निर्णय के अनुसार कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



किसानों का बगैर सूचना और मुआवजा प्रकरण सुलझाए ही शुक्रवार को एसडीएम आर्यका अखौरी पुलिस बल के साथ संदहा में सुबह 11 बजे पहुंचीं। थोड़ी देर में पीएसी और आसपास के थानों सारनाथ, चोलापुर, फूलपुर, चौबेपुर के थानाध्यक्ष मय फोर्स पहुंचना शुरू हो गए। जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और एनएचएआई के अधिकारी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे। किसानों को जब पता चला तो भड़क गए। आसपास के गांव फरीदपुर, हसनपुर, हृदयपुर आदि गांवों से लोग जुटने लगे।


तीन सौ से अधिक किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसमें अधिकांश महिलाएं थीं। किसान नए नियम के अनुसार मुआवजा और पूर्व में डीएम के साथ हुई वार्ता पर अमल करने की मांग करने लगे। शाम साढ़े चार बजे पुलिस प्रशासन मौके से लौट गया। विरोध करने वालों में किसान न्याय मोर्चा के संयोजक महेंद्र यादव, राजेश पटेल, कांता यादव, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र, मानव, श्यामा, मुन्नी, नीरा, लालमनी, विमला सहित आसपास के गांवों के किसान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें