इधर श्यामलाल यादव एक अन्य महिला के संपर्क में आ गया था। उस महिला के चक्कर में वह भिखारीपुर और मोहनसराय स्थित अपनी 10 बिस्वा जमीन बेचने की तैयारी में था। इसकी जानकारी राजन और दीनानाथ को हुई तो दोनों ने श्यामलाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
डीसीपी गोमती जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम राजन और दीनानाथ को श्यामलाल कचनार स्थित विद्यालय के पास मिला तो दोनों पक्षों में जमीन बेचने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। उसी दौरान राजन ने दीनानाथ पर बेसबॉल के बैट से वार कर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद दोनों भाग गए। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टर ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया।