फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का शव मिलने से हड़कंप: पिता ने दो दिन पहले दर्ज कराई थी गुमशुदगी, अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 08:54 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दो दिन पहले गायब हुई किशोरी का शव तालाब में मिला। जिसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले में छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने ली घटना की जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार के पास स्थित गांव के तालाब में शुक्रवार को एक अनुसूचित जाति की किशोरी का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित के परिजनों ने गांव के तीन युवकों और एक महिला पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
किशोरी के पिता ने कोतवाली में 20 नवंबर को अपनी पुत्री के गायब होने की तहरीर दी थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लिया था। हालांकि किशोरी के पिता के अनुसार पुलिस ने हिरासत में लिए गए रेहान, मन्नान और फिरदौस गुरुवार की शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया। 

अपहरण के बाद दुष्कर्म और हत्या कर तालाब में शव फेंकने का आरोप
आरोप है कि तीनों ने उनकी पुत्री का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। मृतक के पिता के ने बताया कि गुरुवार को रेहान के घर गया तो घर पर मौजूद उसकी बहन रूखसार ने फोन पर उसकी बेटी से बात भी कराई थी। जिसके बाद उसने पुलिस के दबाव में वह मोबाइल नंबर दिया, लेकिन बाद में मोबाइल बंद हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन

पिता की शिकायत पर इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

शुक्रवार को सुबह बाजार स्थित तालाब के पास शव मिलने की सूचना पर पहुंचे पिता ने शव को अपने बेटी का होने की पुष्टि की। मौके पर पहुंचे सीओ गिरेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर रेहान, फिरदौस, मन्नान और रूखसार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आईजी वाराणसी से मिला पीड़ित परिवार 
कोतवाली में आए आईजी वाराणसी मोहित गुप्ता से पीड़ित परिवार ने मुलाकात किया। पिता ने कोतवाली में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही से हत्या होने का आरोप लगाया। पिता ने रुपये लेकर पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ने के बाद ही घटना होने की बाद कही। पिता का आरोप है कि यदि आरोपी नहीं छोड़े गए होते तो बेटी की जान बच जाती। जिसके बाद आईजी ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने को कहा। पीड़ित परिवार ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया तो पुलिस महानिरीक्षक ने क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र सिंह को प्रार्थना पत्र की जांच करते हुए दोषीयों का नाम उजागर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें