इस दौरान मंत्री ने कारागार में नवनिर्मित एमसीयू कक्ष और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सिंगरौली के सहयोग से स्थापित इलेक्ट्रिक बेकरी मशीन का भी उद्घाटन किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि बेकरी मशीन की स्थापना एनसीएल और बंदियों के मुलाकात स्थल के लिए सहयोग करने वाली डायोसिस ऑफ वाराणसी के सहयोग से कराई गई है।
इसके बाद मंत्री ने वाग्भट्ट वाटिका का निरीक्षण किया। वह विभिन्न बैरकों में पहुंचे और बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं तथा जेल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल वार्ड में भर्ती बंदियों का हालचाल जाना। साथ ही पैथोलॉजी लैब और नवनिर्मित डिजिटल एक्सरे कक्ष की व्यवस्थाएं भी परखीं।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कारागार परिसर की साफ-सफाई, हरियाली और बंदियों के प्रति अधिकारियों-कर्मचारियों के व्यवहार की सराहना की। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक के नेतृत्व में जेल प्रशासन की ओर से किए जा रहे प्रयासों को भी सराहा।