फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी व्यवस्था: कागज पर पांच घंटे का शटडाउन, नौ घंटे तक कटी बिजली; गर्मी से बिलबिलाए काशीवासी

Fri, 09 May 2025 10:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं। कागज पर पांच घंटे का शटडाउन दिखाकर नौ घंटे बिजली गुल कर दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली कटौती की समस्या भी बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर गांव तक लोकल फॉल्ट, ट्रिपिंग होने के साथ ही अब शटडाउन लेने में लापरवाही से नई मुसीबत खड़ी हो गई है। स्थिति यह है कि सड़क चौड़ीकरण में पोल शिफ्टिंग के नाम पर चार से पांच घंटे कागज पर शटडाउन लिया जा रहा है, लेकिन 9 घंटे तक बिजली काट दी जा रही है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इस तरह की लापरवाही की वजह से चितईपुर, केराकतपुर सहित शहरी इलाके में लोग परेशान हो गए। जिले में इन दिनों बिजली निगम की ओर से जर्जर तार बदलने, ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने, नया पोल लगाने का काम किया जा रहा है। इस वजह से अलग-अलग इलाके में हर दिन शटडाउन (बिजली आपूर्ति बाधित) लिया जा रहा है। 

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण की वजह से पोल, ट्रांसफाॅर्मर, तार शिफ्टिंग की वजह से भी शटडाउन लेना पड़ रहा है। निगम की ओर से एक दिन पहले इसका आदेश तो जारी किया जा रहा है, लेकिन कागज पर समय कुछ और दिया जा रहा है, कटौती इससे अधिक हो रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: पिकअप से संरक्षित पशु लेकर जा रहा था तस्कर, पुलिस ने रोका तो भागने लगा; पीछा कर दबोचा गया 

बृहस्पतिवार को मंडुवाडीह डीपीएच से केराकतपुर सहित चार फीडर पर सुबह 11 बजे से 4 बजे तक का शटडाउन लिया गया था, लेकिन बिजली आपूर्ति रात 8 बजे बहाल हुई। इस वजह से केराकतपुर, भिटारी, चांदपुर में कुछ काॅलोनियों में अंधेरा रहा। लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे दिए। पानी का भी संकट लोगों को झेलना पड़ा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: धूमधाम से चल रही थी शादी, जयमाल स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन को किया किस; लौट गई बरात 

इसके अलावा भगवानपुर इलाके में बुधवार रात 11 बजे से बृहस्पतिवार भोर में 3 बजे तक बिजली गुल रही। इसके बाद दिन में बिजली की आवाजाही जारी रही। मैदागिन इलाके में भी ट्रिपिंग की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें