बनारस के बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में सम्मेलन के लिए हाईटेक पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहां अंग्रेजी भाषा की अच्छी जानकारी रखने वाले पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। पड़ोसी जिलों की तकरीबन 30 से ज्यादा यूपी 100 की पीआरवी मंगाई जाएंगी और 50 से ज्यादा वाहन पुलिस अधिकारियों के लिए लखनऊ से मंगाए जाने की तैयारी है।
साथ ही वाराणसी जिले के अपराध की अच्छी समझ रखने वाले पुलिसकर्मियों को यहां अटैच किया जाएगा। फैंटम दस्ते और ट्रैफिक फैंटम दस्ते की संख्या बढ़ाई जाएगी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इस सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए पुलिस महकमा अपनी ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा।