फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन या जुलूस के दौरान नियम तोड़े तो देना होगा शुल्क

Thu, 10 Aug 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन देना होगा आयोजकों को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन, सार्वजनिक सभा या जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित शर्तों और नियम-कायदों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस अब पैसे वसूलेगी। इस संबंध में एसएसपी ने बुधवार को जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थानेदारों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि जितने भी धरना-प्रदर्शन या जुलूस निकाले जाते हैं, उनके लिए अनुमति देते समय प्रशासन द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर शर्तें बनाई जाती हैं। तय किया जाता है कि कोई ऐसा काम आयोजक नहीं करेंगे जिससे लोकशांति और कानून व्यवस्था बिगड़े।

ऐसे में यदि अब नियम-कायदों का उल्लंघन किया जाएगा तो आयोजकों से मौके पर तैनात पुलिस बल के एक दिन की तनख्वाह के बराबर शुल्क जमा कराया जाएगा। 
थाने के टॉप फाइव अपराधियों को चिह्नित करें थानेदार
एसएसपी आरके भारद्वाज ने कहा कि थाना क्षेत्र के टॉप फाइव अपराधियों को चिह्नित कर थानेदार उनके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके साथ ही प्रत्येक थाने के गंभीर प्रकृति के टॉप फाइव मुकदमों की पैरवी पैरोकोर और कोर्ट मुहर्रिर प्रभावी तरीके से करें।
विज्ञापन


एसएसपी ने बुधवार को कहा कि इनामी बदमाशों को छोड़कर जिले के सभी थानेदार अपने थाना क्षेत्र के टॉप फाइव आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करें।

इसके अलावा एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी को इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी तरीके से अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

युवराज सिंह के कार्यक्रम का एक लाख 75 हजार जमा

मंगलवार को बनारस में थे क्रिकेटर युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेटर युवराज सिंह के मंगलवार के शहर में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों की एक दिन की तनख्वाह यानी एक लाख 75 हजार रुपये आयोजकोें से जमा कराए गए हैं।

एसएसपी ने कहा कि सभी थानेदारोें को कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रम की पूरी जानकारी लें। यदि कार्यक्रम व्यावसायिक है तो बगैर शुल्क के पुलिस बल मुहैया नहीं कराया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि यदि कोई सेलेब्रिटी निजी यात्रा पर या किसी चैरिटी कार्यक्रम में आता है तो अलग से विचार किया जाएगा।

2016 बैच के कांस्टेबल थानों से हटेंगे
2016 बैच के कांस्टेबलों को जिले के थानों से हटाया जाएगा। ऐसे कांस्टेबलों की संख्या 350 है। एसएसपी ने कहा कि 2016 बैच के कांस्टेबल पुलिस लाइन में रहेंगे और उनका उपयोग विभिन्न प्रकार की ड्यूटियों में किया जाएगा। व्यावहारिक रूप से भी जब यह सभी कांस्टेबल पूरी तरह प्रशिक्षित हो जाएंगे तो उनको थाने पर तैनात किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें