फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाइन सिटीः राशिद नसीम की दो करोड़ रुपये की जमीन कुर्क करेगी वाराणसी पुलिस, गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

Fri, 28 Mar 2025 12:17 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी। उसकी दो करोड़ रुपये की जमीन गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जाएगी। ये कार्रवाई पुलिस आयुक्त के आदेश पर की जाएगी। 
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम की दो करोड़ रुपये की जमीन जैतपुरा थाने की पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करेगी। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के आदेश पर की जाएगी। 

विज्ञापन


कैंट थाने में 19 अक्तूबर 2021 को रासिद नसीम, उसके भाई आसिफ नसीम और सहयोगी डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव के खिलाफ तत्कालीन इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंग का लीडर राशिद नसीम है। 

गैंग का मुख्य काम जमीन और प्लॉट दिलाने का झांसा देकर आमजन के रुपये हड़पना है। राशिद नसीम के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 500 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, 10 मुकदमों में कुर्की की उद्घोषणा के बाद भी शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी राशिद नसीम अदालत में हाजिर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Weather: आसमान से बरस रही आग, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और जौनपुर में पारा 40 के पार; इन जिलों में अलर्ट

इसे लेकर अदालत के आदेश की अवहेलना के आरोप में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की वाराणसी इकाई के इंस्पेक्टर विजय प्रकाश यादव की तहरीर पर राशिद नसीम के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; कोर्ट का आदेश: काशी नरेश की बेटी के शांतिपूर्ण निवास जीवन यापन में भाई-भाभी हस्तक्षेप न करें

इंस्पेक्टर विजय प्रकाश यादव के अनुसार राशिद नसीम के विरुद्ध धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े 10 मुकदमों में अदालत ने उसे गत दिनों फरार घोषित करते हुए कुर्की की उद्घोषणा जारी की थी। अदालत ने आदेशित किया था कि राशिद नसीम हाजिर हो।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें