फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पुलिस के लिए बड़ा सवाल- कौन हैं मुफ्त में खून जांचने वाले जो मांगते हैं आधार

Fri, 25 Aug 2017 05:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डाफी के प्रधान ने सौ नंबर पर सूचना दी तो भाग निकले खून जांचने आए युवक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वाराणसी में इन दिनों मुफ्त में खून, ब्लड प्रेशर और शुगर जांचने के लिए चार पहिया और दो पहिया वाहन सवार कुछ युवक आम जन के घर पहुंच रहे हैं। ये वाहन सवार लोगों से जांच के लिए ब्लड सैंपल लेने के साथ ही उनके आधार कॉर्ड की कॉपी भी मांग रहे हैं।
विज्ञापन


खुद को इलाहाबाद स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग का छात्र बताते हुए तीन युवक जब डाफी के ग्राम प्रधान के घर पहुंचे तो यह मामला सामने आया। प्रधान ने युवकों की तस्दीक के लिए जब 100 नंबर पर सूचना दी तब तीनों आननफानन में अपनी कार से भाग निकले।

इनकी तस्वीर हालांकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तस्दीक में जुटी है। वाराणसी  पुलिस के लिए यह एक बड़ा सवाल बन गया है। जिले में एक के बाद एक ऐसे चार मामले सामने आने के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, खुफिया इकाइयां अंजान बनी बैठी हैं। गुरुवार को मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सभी थानों अलर्ट कर निर्देश दिया कि ऐसे लोगों की तस्दीक करें कि वे कौन हैं। जांच कराकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। 
विज्ञापन

मुफ्त जांच के बहाने कहीं ये तो नहीं कर रहे

यूपी100 - फोटो : amar ujala

दरअसल, लंका थाना अंतर्गत डाफी के प्रधान के घर बुधवार को कार से तीन युवक पहुंचे थे। खुद को इलाहाबाद स्थित मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग का छात्र बताते हुए तीनों ने प्रधान के परिवार के सदस्यों का खून, शुगर और ब्लड प्रेशर मुफ्त में जांचने की बात कही।

उन्होंने बताया कि उनकी 10 लोगों की टीम है और क्षेत्र की जानकारी जुटाने लगे। प्रधान पति को तीनों की हरकतें संदिग्ध प्रतीत हुई तो उन्होंने सौ नंबर पर फोन किया। इसी बीच तीनों युवक कार स्टार्ट कर भाग निकले। सूचना पाकर प्रधान के घर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने ली और वापस हो गई।

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि पुलिस टीमों से ऐसे लोगों की तस्दीक कराई जाएगी। जनता से अपील है कि ऐसे लोगों की सूचनाएं उनके वाहन नंबर के साथ तत्काल पुलिस को दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें