फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, लहराई तलवार और टांगी; आठ नामजन व अन्य के खिलाफ FIR

Sun, 13 Oct 2024 10:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने व तलवार और टांगी लहराने के मामले में बड़ागांव थाने में अनई गांव निवासी आठ नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के साथ ही तलवार और टांगी लहरा कर विवादित नारेबाजी करने के आरोप में अनेई गांव निवासी आठ नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में मेराज अहमद, इरफान अहमद, इम्तियाज, इलियास अहमद, ताहिर अली, अल्ताफ, शहजाद उर्फ सरजू और मुस्तफा का नाम शामिल है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अनेई गांव निवासी लोकनाथ शुक्ला ने रविवार को बड़ागांव थाने की पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सुबह लगभग 11 बजे अनेई बाजार स्थित मिठाई की एक दुकान पर बैठे हुए थे। तभी अनेई गांव निवासी मेराज और इरफान अपने करीबियों के साथ आए। सभी उनसे आपत्तिजनक बातें कहने लगे। इसके साथ ही सभी देवी-देवताओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। सभी हाथ में तलवार और टांगी लेकर भरे बाजार में लहरा रहे थे और विवादित नारेबाजी कर रहे थे। 

लोकनाथ शुक्ला ने कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने उन पर तलवार और टांगी से हमला करने का प्रयास किया। वहीं, लोकनाथ जब बड़ागांव थाने पहुंचे तो देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की बात सुनकर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। बड़ागांव थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस संबंध में बड़ागांव थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें