फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी की जंग हार गया मासूम: स्कूली बस से कुचलकर हुआ था घायल, नौ दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sun, 13 Oct 2024 09:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में सड़क हादसे में घायल हुए मासूम की इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। पांच अक्तूबर को बस से कुचलकर मासूम घायल हुआ था। 
विज्ञापन
मासूम की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के खालीसपुर बाजार में पांच अक्तूबर की शाम स्कूली बस ने एक मासूम को रौंद दिया था। जिसका वाराणसी में उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह है मामला
रानी की सराय थाना क्षेत्र के आंवक गांव निवासी समा अपने सात वर्षीय बेटे मो. असद के साथ पांच अक्तूबर को खालिसपुर बाजार गई थी। शाम करीब तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने पर एक स्कूली बस बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। 

बस जैसे ही खालिसपुर बाजार के पास पहुंची ही थी तभी अचानक मो. असद बस के सामने आ गया। जिससे बस उसके ऊपर से गुजर गई। जिससे मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन


परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र रानी की सराय पहुंचे जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराए, जहां रविवार की शाम उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें