जेल में बंदियों द्वारा मोबाइल के इस्तेमाल की बड़ी वजह यह है कि जिला जेल में लगे जैमर 2जी क्षमता वाले मोबाइल की बातचीत पर ही अंकुश लगा पाने में सक्षम हैं। 4जी मोबाइल के लिए ये जैमर पूरी तरह से बेअसर हैं।
लिहाजा बंदी बातचीत के लिए 4जी का इस्तेमाल कर रहे हैं। 2जी जैमर को अपग्रेड करने के लिए कारागार प्रशासन की ओर से कई बार प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।