फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर में बच्चे को दूध पिला रही मां के साथ दुर्व्यवहार, सिपाही बनाने लगा वीडियो

Tue, 02 Oct 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डॉक्टर दंपती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी पुलिस का रवैया बेहद खराब होता जा रहा है। लखनऊ में एपल के मैनेजर को गोली मारने की घटना के बाद आज वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने नोएडा के डॉक्टर दंपति के साथ दुर्व्यवहार किया।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दर्शन करने आई महिला के बच्चे को दूध पिलाने पर पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर जाने को कह दिया। महिला ने पुलिसवालों का विरोध करते हुए कहा कि क्या बच्चे को दूध पिलाना जुर्म है? बात अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई।

परिसर में इसके लिए व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। मंदिर सीईओ विशाल सिंह ने घटना के बाद दूध पिलाने के लिए अलग से केबिन बनाने के आदेश दिए हैं। केबिन में ठंडे-गर्म पानी की भी व्यवस्था करने को कहा है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिसकर्मी को हिदायत देकर छोड़ा

सोमवार को नोएडा से डॉक्टर दंपती सुनित्री सिंह और परीक्षित चौहान परिवार के चार सदस्यों के साथ बाबा दरबार में दर्शन करने आए थे। दर्शन के लिए कंट्रोल रूम के नीचे परिवार के लोग लाइन में लगे हुए थे। साथ में छोटा बच्चा भी था। बच्चा भूख से रोने लगा। इस पर डॉ. सुनित्री सिंह कंट्रोल रूम के बाहर रखी कुर्सी पर बैठ कर बच्चे को दूध पिलाने लगीं।

इसी दौरान वहां एक सिपाही पहुंचा और उन्हें भगाने लगा। बोला हमारे अधिकारी आने वाले हैं। डॉ. सिंह के दो मिनट रुकने की बात कहने पर पुलिसकर्मी बहस करने लगा। यही नहीं हद तो तब हो गई, जब वह महिला का वीडियो बनाने लगा।

इससे नाराज महिला रोने लगी और कहा कि यह कोई जुर्म है। इसके बाद भी पुलिसकर्मी के नहीं मानने पर महिला ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह परिवार के साथ सीईओ कार्यालय पहुंचीं और शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

मंदिर के सीईओ विशाल सिंह ने संबंधित पुलिसकर्मी को आगे से ऐसी गलती न करने की हिदायत दी।  उन्होंने बताया कि पीड़ित श्रद्घालु की शिकायत पर इस घटना की जांच के लिए एसएसपी को पत्र भेजकर जांच के कहा गया है। इसके अलावा एक महिला अधिकारी की तैनाती कर दी गई है, साथ ही उसके प्रचार प्रसार के लिए सभी रास्तों और गलियों में फ्लैक्स लगवाए जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें