फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक घंटे तक जाम में फंसी रही डीजीपी की पत्नी तो हांफने लगी वाराणसी पुलिस

Sun, 07 Oct 2018 04:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फटकार, मंत्रियों व तमाम आला अधिकारियों का आदेश- निर्देश वाराणसी ट्रैफिक पुलिस पर बेअसर है। वाराणसी की मुख्य सड़कों पर रोजाना सुबह से देर शाम तक लोग जाम से जूझ रहे हैं। आम जनता की समस्या से बेपरवाह रहने वाली बनारस पुलिस उस वक्त हांफने लगी जब यूपी पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह की पत्नी नीलम सिंह भयंकर जाम में फंस गई। पुलिस अधिकारियों के तो हाथ पांव फूल गए थे। आगे की स्लाइड्स में देखें....

varanasi - फोटो : amar ujala

डीजीपी ओपी सिंह की पत्नी नीलम सिंह शनिवार को वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में जाम में फंस गई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए थे। शहर में भ्रमण के दौरान सिगरा क्षेत्र में निकल रहे काशी विद्यापीठ छात्रसंघ प्रत्याशियों के जुलूस के चलते डीजीपी की पत्नी भीषण जाम में फंस गई। कैंट रेलवे स्टेशन से अंधरापुल के बीच चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्य के लिए हुए डायवर्जन के चलते जाम लगा। सिगरा से मलदहिया होते हुए तेलियाबाग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। सुबह से शाम तक कई इलाके जाम की चपेट में रहे। 
 

varanasi - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न रूटों पर चल रहे निर्माण व विकास कार्यों के चलते शनिवार को पूरा शहर जाम से कराहता रहा। जाम छुड़ाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में रह-रहकर जाम लगता रहा। मलदहिया स्थित एचएचआई होटल में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद होटल के सामने वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोहामंडी से आने वाले मार्ग पर भी आम आदमी जाम से जूझता रहा। उधर, दालमंडी में शाही नाला के मेंटनेंस कार्य के चलते नई सड़क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यही वजह रही कि कबीरचौरा, लक्सा, गोदौलिया, चेतगंज, औरंगाबाद, सोनिया की ओर से आने वाले मार्ग पर भयंकर जाम लगा रहा।
 

varanasi - फोटो : amar ujala
बरसात के मौसम में टूटी सड़कों पर जल भराव और निर्माण कार्यों की वजह से की गई खुदाई के बाद से उपजी को अबतक ठीक नहीं किया गया है। सड़क के दोनों ओर रेहड़ियों और वाहनों का अतिक्रमण, बिना परमिट दौड़ते पांच हजार से ज्यादा ऑटो, जगह-जगह बन गए अवैध वाहन स्टैंड शहर में जाम का मुख्य कारण हैं। छोटे-बड़े चौराहों और तिराहो पर जाम में फंसे लोगों को उनके ही हाल पर छोड़ दिया जाता है। यहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक कोना पकड़ कर मोबाइल में व्यस्त नजर आता है। 
विज्ञापन

traffic jam - फोटो : amar ujala
ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऐसा कोई ठोस प्रयास किया जाता नहीं दिखा कि सड़कों पर राहगीरों की मुश्किलें आसान हों। आए दिन लंका स्थित मालवीय चौराहा, संकटमोचन से दुर्गाकुंड तक, भिखारीपुर तिराहा से ककरमत्ता तक, कमच्छा, अस्सी, शिवाला, गोदौलिया से मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, नई सड़क, गुरुबाग, रथयात्रा से महमूरगंज मार्ग, सिगरा, फातमान, लहुराबीर, कबीरचौरा, नदेसर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर चौराहा सहित शहर के अन्य इलाके जाम की जद में रहता है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें