शिवपुर थाना का निरीक्षण करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल।
- फोटो : संवाद
कामकाज में प्रदर्शन के आधार पर 15 दिनों बाद तय होगा कि कमिश्नरेट के 30 थानों के कितने थानाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचा पाएंगे और कितने पैदल हो जाएंगे। इसकी शुरुआत पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंट, शिवपुर और लालपुर पांडेयपुर थाने का औचक निरीक्षण कर की। दो हफ्तों तक पुलिस आयुक्त थानों का औचक निरीक्षण करेंगे। थानेदार और चौकी प्रभारियों की नंबर आधारित रिपोर्ट तैयार होगी।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि कार्यक्षमता, व्यवहार कुशलता और अनुशासन के दम पर ही थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज की कुर्सी इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि थाने की साफ-सफाई, रजिस्टरों के रखरखाव, अपराधियों के प्रति निरोधात्मक कार्रवाई, लंबित प्रकरणों का निस्तारण, मुकदमों की विवेचना में गुणवत्ता और फरियादियों से व्यवहार थानेदार के कामकाज के प्रदर्शन के आकलन का आधार है।