फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कमिश्नर का पुलिस कार्यालय पर औचक निरीक्षण, काम में ढिलाई बरतने वाले बाबुओं की दी चेतावनी

Tue, 18 Jan 2022 05:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस कमिश्नर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय जांच की लंबित पत्रावलियों के जल्दी निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर पुलिस आयुक्त, डीसीपी वरुणा मौजूद रहे है।

विज्ञापन


निरीक्षण में पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एक साल से कार्यालय का निरीक्षण न करने वाले आधिकरियों का जवाब-तलब किया जा रहा है। साथ ही फाइल एवं अभिलेखों के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले बाबुओं को कड़ी चेतवानी दी। मृतक आश्रित सेवा नियोजन के प्रकरण के निस्तारण को सबसे पहले प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया में और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए हर सप्ताह समीक्षा करने के लिए कहा। सिपाहियों समेत सभी पुलिसकर्मियों को फरवरी माह की वेतन पर्ची उन्हें ईमेल/मोबाइल फोन पर पीडीएफ भेजने के निर्देश दिए। वार्षिक वेतन वृद्धि इसी सप्ताह में सभी कर्मचारियों को प्रदान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें