दो माह की बच्ची को बरामद करने वाले कैंट थाने के पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते पुलिस कमिश्नर।
पुलिस कमिश्नर ने कैंट और लंका थाने के दो अलग-अलग प्रकरण में अच्छा काम करने वाले छह पुलिसकर्मियों को मंगलवार को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पांडेयपुर क्षेत्र से गायब हुई दो माह की बच्ची को 24 घंटे में बरामद कर दो महिलाओं को गिरफ्तार करने वाले कैंट थाने के दरोगा बनारसी व सुनील और सिपाही विशाल व देवेंद्र को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया। वहीं, लंका थाना क्षेत्र में एक छात्रा की मदद से चेन छीनने वाले बदमाश को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले हेड कंस्टेबल सत्येंद्र कुमार और कंस्टेबल दुर्गेश को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया।
चेन छीनने वाले बदमाश को पकड़ने वाले लंका थाने के सिपाहियों को सम्मानित करते पुलिस कमिश्नर।