फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पुलिस कमिश्नर ने कहा, क्षेत्र में निकलेंगे तो हमारे वाहन का ना हूटर बजे और ना ही ट्रैफिक रोकें

Wed, 07 Apr 2021 06:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • सरकारी सेवाओं में कार्यरत सभी कर्मी जनसेवक
  • आम आदमी को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो
विज्ञापन
ए सतीश गणेश, वाराणसी पुलिस कमिश्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पुलिस कमिश्नर महानगर क्षेत्र में निकलेंगे तो कहीं भी उनके या उनकी सुरक्षा में लगे वाहन का हूटर नहीं बजेगा। इसके साथ ही उनके लिए कहीं भी पुलिस ट्रैफिक भी नहीं रोकेगी। यह निर्देश पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने मंगलवार को मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया।

विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सरकारी सेवाओं में कार्यरत सभी कर्मी जनसेवक हैं। हमारे चलते आम आदमी को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आमजन के बीच हम उन्हीं की भांति सामान्य तरीके से मौजूद रह कर उनकी समस्या सुनें और उनका समाधान कराएं। थानों और एसीपी, एडीसीपी व डीसीपी के कार्यालय में शिकायत लेकर आने वाले फरियादी इस भाव के साथ ही वापस लौटें कि उनकी सुनवाई हुई है और वह संतुष्ट हैं। 

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की शिकायत किसी भी थाने या चौकी से नहीं आनी चाहिए। अन्यथा वह भी कार्रवाई की जद में आएंगे। कमिश्नरेट में ट्रैफिक के लिए तैनात किए गए पुलिस अफसरों को कहा गया है कि वह शहर का भलीभांति जायजा लें और कार्ययोजना बना लें। जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं है, जो भी काम हो वह सही तरीके से हो।
विज्ञापन


छह पुलिसकर्मियों को कमिश्नर ने किया सम्मानित

विज्ञापन

दो माह की बच्ची को बरामद करने वाले कैंट थाने के पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते पुलिस कमिश्नर।
पुलिस कमिश्नर ने कैंट और लंका थाने के दो अलग-अलग प्रकरण में अच्छा काम करने वाले छह पुलिसकर्मियों को मंगलवार को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पांडेयपुर क्षेत्र से गायब हुई दो माह की बच्ची को 24 घंटे में बरामद कर दो महिलाओं को गिरफ्तार करने वाले कैंट थाने के दरोगा बनारसी व सुनील और सिपाही विशाल व देवेंद्र को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया। वहीं, लंका थाना क्षेत्र में एक छात्रा की मदद से चेन छीनने वाले बदमाश को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाले हेड कंस्टेबल सत्येंद्र कुमार और कंस्टेबल दुर्गेश को पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया।


चेन छीनने वाले बदमाश को पकड़ने वाले लंका थाने के सिपाहियों को सम्मानित करते पुलिस कमिश्नर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें