वाराणसी के जैतपुरा थाने में पीड़ित महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसने लखनऊ के क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर भी ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के नाटी इमली में महिला के साथ घरेलू प्रताड़ना, मारपीट और नकदी व सोने के आभूषण छीनने मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। लखनऊ के एक इंस्पेक्टर पर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता शिल्पी जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर को उनके पति क्षितिज लाल श्रीवास्तव ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस दौरान उनका मोबाइल तोड़ दिया गया। पति ने 30000 रुपये नकद और कान व गले के सोने के आभूषण जबरन छीन लिए। घटना के समय पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल किया था। पुलिस के समझाने पर वह वहां से चली गई थीं।
आरोप है कि घटना के अगले दिन 14 नवंबर को मनोज कुमार पांडेय नाम के एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को यूपी पुलिस क्राइम ब्रांच लखनऊ का इंस्पेक्टर बताया। मनोज पांडेय ने आपत्तिजनक वीडियो व फोटो सामग्री सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
विज्ञापन
पति क्षितिज लाल श्रीवास्तव और मनोज पांडेय की जांच कराई जाएं, यह पता लगाया जाए कि क्राइम ब्रांच का मनोज इंस्पेक्टर है या फिर फर्जी तरीके से गोपनीयता भंग करने के उद्देश्य से परेशान कर रहा है। जैतपुरा थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा को सौंपी गई है।