फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े 80 लाख का सोना उड़ाने वाले बदमाश हत्थे चढ़े, वाराणसी पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 10 Jul 2018 03:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी एसएसपी ने मामले का किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी चौक थाना अंतर्गत कर्णघंटा से व्यापारी गोपाल सेठ की स्कूटी की डिकी से दिनदहाड़े 80 लाख का कच्चा सोना उड़ाने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वाराणसी पुलिस ने इस मामले का खुलासा मंगलवार को कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने लूट के 3400 ग्राम सोना में से 1004 ग्राम सोना और 2 लाख 43 हजार रुपये के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  मुख्य आरोपी बाकी का सोना लेकर असम भाग गया है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मामले का खुलासा करते हुए क्राइम ब्रांच और चौक पुलिस को 25 हजार का इनाम दिया है।

इस वारदात को कारोबारी के करीबी ने ही अंजाम दिया है। एसएसपी ने बताया कि व्यापारी के साथ उसकी स्कूटी पर बैठ कर आए उसके कारीगर संदीप ने ही इस लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन


बता दें कि दारानगर निवासी व्यापारी गोपाल सेठ कर्णघंटा स्थित अपने कारखाना पर शनिवार की सुबह स्कूटी से कारीगर संदीप के साथ पहुंचे। कारखाने का शटर वगैरह खोल कर गोपाल वापस आए तो स्कूटी की डिकी खुली हुई थी और उसमें रखा 80 लाख रुपये मूल्य का 3400 ग्राम सोना गायब था।वाराणसी पुलिस ने तीन दिन के अंदर ही इस मामले का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन

जरायम जगत के निशाने पर बनारस का जेवरात मंडी


वाराणसी की सराफा मंडी लंबे समय से जरायम जगत के निशाने पर रही है। खासतौर से चौक और कोतवाली क्षेत्र में सराफा कारोबारियों को निशाना बनाकर बदमाश लूट, हत्या और डकैती की वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। शनिवार को कर्णघंटा में सराफा कारोबारी से 80 लाख रुपये का सोना उड़ाए जाने के बाद एकबारगी फिर सराफा मंडी और कारोबारियों की सुरक्षा का सवाल गहरा गया है। आए दिन वारदातों के बावजूद पुलिस का निगरानी तंत्र इन इलाकों में दुरुस्त नहीं है।

8 अप्रैल 2017 को असलहे से लैस नौ बदमाशों ने दिनदहाड़े चौक थाने से चंद कदम दूर ठठेरी बाजार गली मोड़ स्थित संजय अग्रवाल की सराफा दुकान से 10 करोड़ से ज्यादा कीमत के जेवर लूट लिया था। इसके कुछ दिनों बाद 28 अप्रैल 2017 को सिगरा क्षेत्र स्थित विश्वनाथ ज्वेलर्स में बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती का प्रयास किया था। 

चार अप्रैल 2017 को सराफा मंडी से हुई मुखबिरी पर चंदौली में बदमाशों ने 17 किलोग्राम चांदी लूट कर सराफा कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। 2016 में जुलाई महीने के पहले हफ्ते में रेशम कटरा स्थित गोरखनाथ की सराफा दुकान से बदमाश 12 लाख रुपये का सोना चुरा ले गए थे।

10 जुलाई 2014 को छत्तातले स्थित एक मकान में आभूषण बनाने का काम करने वाले महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने वाले कृष्णा पाटिल की गोली मार कर बदमाशों ने सोना और चांदी लूट लिया था।

26 दिसंबर 2014 को बेनियाबाग में तीन सिपाहियों सहित सात बदमाशों ने शहर आए मुंबई के कारोबारी बागाराम माली से एक करोड़ आठ लाख रुपये मूल्य के सोने के बिस्किट लूट लिए थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें