फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : कर्नल के भाई को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 24 Jul 2020 09:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

  • जेवलिन थ्रोअर और कस्टम विभाग में डीएसपी बहन सुमन यादव की शिकायत पर कार्रवाई
  • बड़ागांव थाने का मामला, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के हरहुआ में खेत की मेड़ कटने के विवाद में चीन सीमा पर तैनात कर्नल के भाई को पुलिस ने बड़ागांव थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा। पीड़ित की बहन जेवलिन थ्रोअर और कस्टम विभाग में डीएसपी सुमन यादव की शिकायत पर एसएसपी ने एसआई अतुल मिश्रा और सिपाही अंशुमान सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही दोनों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, एडीजी जोन ने भी प्रकरण में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बड़ागांव थाना अंतर्गत करोमा गांव निवासी किसान दूधनाथ यादव के चार बेटे और दो बेटियां हैं। बेटी सुमन जेवलिन थ्रो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और लखनऊ में कस्टम विभाग में डीएसपी हैं। एक बेटा राजेश चीन सीमा पर कर्नल के पद पर तैनात है। दूधनाथ के एक बेटा लक्ष्मीकांत यादव उर्फ गुड्डू (45) करोमा गांव में खेती करते हैं।

बृहस्पतिवार दोपहर वह ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी विक्की के खेत की मेड़ कट गई। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पड़ोसी ने फोन करके पुलिस बुला ली। गुड्डू ने दुबारा मेड़ बनाने की बात कही, लेकिन पड़ोसी विवाद करता रहा। 

इस पर पीआरवी गुड्डू को बड़ागांव थाने लेकर चली गई। आरोप है कि थाने में पुलिस ने उनका मोबाइल स्विच ऑफ करा दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने डंडे से बेरहमी से पीटा। फिर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया। देर शाम छूटने के बाद पीड़ित ने आपबीती सेना में तैनात भाई और बहन सुमन को बताई। 

घटना सुनकर रो पड़ीं सुमन

खिलाड़ी बनाने में भाई के योगदान को याद कर और चोट की तस्वीर देखकर सुमन की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि एसआई अतुल मिश्रा और सिपाही अंशुमान सिंह को लाइन हाजिर कर दोनों के खिलाफ जांच का आदेश दिया गया है।

उधर, क्षेत्र के लोगों का कहना था कि पुलिस ने सही नहीं किया है। पीड़ित की मां थाने गईं तो उन्हें मिलने नहीं दिया। मारपीट के आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हर हाल में कड़ी कार्रवाई कर जनता को सही संदेश देना चाहिए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस को लिया आड़े हाथों

खिलाड़ी और फौजी के भाई के साथ मारपीट की लोगों ने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक निंदा की। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि देश के लिए समर्पित ऐसे परिवार को सम्मान देने के बजाय उन्हें प्रताड़ित कर मनोबल गिराना शर्मनाक है। 

सपा नेता मनोज राय धूपचंडी ने कहा कि आखिर इस सरकार में पुलिस कर क्या रही है। मासूम लोगों पर इस तरह का पुलिसिया अत्याचार समझ से परे है। इसी तरह से कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें