साथ ही संजय नगर कॉलोनी पहाड़िया के संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की 1, 56,12,240 धनराशि रुपए का रमरेपुर में 600 वर्ग फिट मकान, 0.035 हेक्टेयर में तीन मंजिला पक्का मकान, एक टीवीएस मोटरसाइकिल, एक महिंद्रा स्कार्पियो और जैतपुरा थाना क्षेत्र निवासी पूजा मिश्रा की 55 हजार की स्कूटी भी जब्त की गई।
वहीं रोहनिया थाना क्षेत्र के बिरभानपुर निवासी विनोद कुमार की 50हजार की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,खजूरी पांडेयपुर निवासी राजकुमार मौर्य की 36,99,430 की खजूरी नई बस्ती स्थित मकान और कोतवाली क्षेत्र के कुतुबन शहीद निवासी अजय कुमार चौरसिया का 55275 रुपये की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।