फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दोस्त के साथ मिलकर प्रेमिका का किया अपहरण, बोला- दूसरी जगह करा रहे थे शादी

Mon, 05 May 2025 08:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर नाबालिग के अपहरण का आरोप है। उसकी शादी के लिए लड़का तलाशने की जानकारी होने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंदाम दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग लड़की की शादी के लिए उसके पिता ने लड़का देखना शुरू किया तो उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। हालांकि शिकायत मिलने पर 24 घंटे में जंसा थाने की पुलिस ने किशोरी को बरामद कर उसके प्रेमी और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


ये है मामला
आरोपियों की पहचान रामेश्वर गांव के पवन और बाबू नंदन के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में पवन ने बताया कि किशोरी से दो साल से उसकी बातचीत हो रही थी। उसे पता लगा कि उसकी शादी के लिए उसके पिता लड़का तलाश रहे हैं। इस पर वह अपने दोस्त बाबू नंदन के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; सोनभद्र में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने मां- बेटे समेत तीन को रौंदा, फिर नहर में पलट गया; तीनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें