फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः दिनदहाड़े महिला को तमंचा सटा कर चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा

Fri, 22 Jun 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी एसएसपी ने आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इसी माह की 12 तारीख को वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन लूटने वाले एक बदमाश को वाराणसी पुलिस ने दबोच लिया है। घटना का एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है। दिनदहाड़े घटी इस घटना को लेकर वाराणसी पुलिस  की काफी किरकिरी हुई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस तब हकत में आई थी जब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। इसी घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोला था।

पढ़ेंः बनारस में घटी इस घटना पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कसा तंज, केंद्र व राज्य सरकार को लपेटा
विज्ञापन


 पुलिस गिरफ्त में आया इस घटना का आरोपी मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का आदर्श नगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार भारती है।  उसके पास से सोने की चेन का आधा हिस्सा, तमंचा, दो कारतूस और बगैर नंबर की बाइक बरामद कर जेल भेज दिया गया।

क्राइम ब्रांच अब मामले के दूसरे आरोपी दालमंडी निवासी शेरू खान की तलाश में लगी हुई है। गिरफ्तार विनोद के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर सहित अन्य आरोपों में 18 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पढ़ेंः दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला को तमंचा सटा कर लूटी चेन, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि विनोद को क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह ने अपनी टीम के सुमंत सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र मौर्य, चंद्रसेन सिंह, सुनील राय और इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह के साथ गिरफ्तार किया। 

घटना के खुलासे पर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और उनकी टीम को 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे घटी थी घटना

सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाश - फोटो : अमर उजाला
12 जून की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने लक्सा थाने के समीप सोनभद्र की एक महिला को तमंचा सटाकर उनकी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। छीनाझपटी में चेन का आधा हिस्सा ही बदमाशों के हाथ लग पाया था।

घटना का सीसीटीवी फुटेज 13 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और तफ्तीश क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।  पूछताछ में विनोद ने बताया कि वह और शेरू शहर में चोरी, छिनैती लूटपाट करते हैं और गलियों की अच्छी जानकारी होने के कारण पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाते हैं।

12 जून को दोनों ने छक कर शराब पी और फिर होश ही नहीं रहा कि तमंचा लेकर वे भीड़ में क्या कर रहे हैं। विनोद ने बताया कि समाचार पत्रों में जब उसने अपनी फोटो और समाचार देखा तो दाढ़ी और मूंछ बनवा कर शेरू के साथ मिर्जापुर भाग गया था।

बताया कि शेरू के ही कहने पर वह उसके साथ रामकुंड अखाड़ा की ओर जा रहा था तभी पकड़ा गया। वहीं, शेरू भाग निकला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें