फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाला बनारस से गिरफ्तार

Thu, 15 Feb 2018 02:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
चौबेपुर पुलिस ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, मुहर और लेटरपैड बरामद कर भेजा जेल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर रुपये ठगने के आरोप में एक शख्स को वाराणसी पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सेना की नौकरी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, दो मुहर और एक लेटरपैड बरामद हुआ है।  पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी पिंडरा सुरेंद्रनाथ यादव ने बताया कि बीते साल नौ अक्तूबर को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला चौबेपुर थाने में दर्ज किया गया था। मामले की तफ्तीश के दौरान चौबेपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह को पता लगा कि उगापुर पंडापुर निवासी राजेश यादव इस गिरोह का मास्टरमाइंड है।

राजेश की घेरेबंदी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राजेश ने बताया कि वो और उसके साथी बेरोजगार नवयुवकों को खुद को सैन्य अधिकारी बताते हैं। इसके बाद उन्हें अपने झांसे में लेकर भर्ती कराने का आश्वासन देते हैं और रुपये ऐंठते हैं।
विज्ञापन


जिनसे भी भर्ती कराने की बात तय होती है उन्हें बड़े शहरों के छावनी क्षेत्रों के आसपास ही बुलाया जाता है। क्षेत्राधिकारी पिंडरा ने बताया कि राजेश से मिली जानकारी के आधार पर उसके गिरोह के सदस्यों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें