प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सारनाथ में एक ऐसा शख्स लोगों को सामने आया जिसे देखने के लिए थोड़ी ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई। यह शख्स कोई और नहीं पीएम मोदी के हूबहू दिखने वाले अभिनंदन पाठक हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल
- फोटो : अमर उजाला
पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक को देखने के लिए सारनाथ के परशुरामपुर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वो यहां मजदूर नेता संजय राय के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल
- फोटो : अमर उजाला
उनके आगमन की सूचना मिलने के बाद संजय के घर के बाहर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई उनके साथ खड़ा होकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। कोई हाथ मिलाकर तो कोई हाथ छूकर उनसे मुलाकात कर रहा था।
4 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी के हमशक्ल
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर निवासी और लखनऊ में रहने वाले मोदी के हमशक्ल बीते लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के समर्थन में प्रचार करने वाराणसी आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। जहां जहां चुनाव होता है वहां वहां प्रचार के लिए जाते हैं।
बॉलीवुड में अक्सर हीरो-हीरोईन की हमशक्ल वाले लोगों के चेहरे देखने को मिल जाता हैं, लेकिन एक ऐसा शख्स भी है जो हूबहू हमारे पीएम नरेंद्र मोदी की तरह दिखता है।