फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 हजार लोगों तक पहुंची पीएम की पाती

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम परिवार संपर्क अभियान का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरे होने और कोरोना से बचाव व जागरूकता को लेकर पीएम की पाती घर-घर पहुंचाई गई। महानगर के कुल 88 सेक्टरों में 229 बूथों पर 8388 परिवारों के दरवाजे पर दस्तक दी गई और परिवारों के 31308 व्यक्तियों (परिजनों) से भेंट मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी की चिट्ठी देते हुए सरकार द्वारा किये गए कार्यों, उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने उतरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बागेश्वरी मंडल के बूथ संख्या 257 के परेड कोठी से की। इस दौरान क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सिद्धनाथ शर्मा, संतोष सोलापुरकर, सुशील कुमार गुप्ता, गौरव सिंह, वीरेंद्र शर्मा, संदीप अग्रहरी आदि रहे। महानगर के अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि अभियान 15 जून तक चलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कैंट विधानसभा के रामनगर मंडल के बूथ संख्या 358 प्रभुनारायण इंटर कॉलेज से, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शिवनाथ यादव ने उतरी विधानसभा अंतर्गत सारनाथ मंडल के बूथ संख्या 104, पूर्व विधायक डॉ ज्योत्स्ना श्रीवास्तव कैंट विधानसभा के बूथ संख्या 65 व कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 66, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने दक्षिणी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत काशी विश्वनाथ मण्डल के बूथ संख्या 277 से शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें