वाराणसी। बनारस मंडल में टिड्डी दल के हमले का खतरा बृहस्पतिवार को टल गया। दरअसल टिड्डी दल प्रयागराज के हंडि़या से चला था। जिसके जौनपर के कुछ हिस्सों में आने की संभावना थी। मगर हवाओं के रुख बदलते ही ये टिड्डी दल चित्रकूट की ओर निकल गया। जिसके बाद बचाव दल में लगे अधिकारियों ने राहत की सास ली।
वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक कृषि अखिलेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक टिड्डी दल प्रयागराज के हडि़या में देखा गया था। हवाओं के रुख के मुताबिक उसके बृहस्पतिवार को जौनपुर के मछली शहर और मुंगरा बादशाह में आने की संभावना थी। मगर हवा के बदले रुख के कारण टिड्डियाें का दल चित्रकूट की तरफ चला गया। बावजूद इसके मंडल सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया। हालांकि अभी भी राजस्थान में 15 टिड्डी दल ऐसे हैं जो सक्रिय हैं। जिनके नियंत्रण के लिए राज्य और केंद्र सरकार प्रयास कर रही है।