छठ पर्व की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस आगमन को लेकर लोगों का उत्साह देखने लायक था। सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर सभास्थल तक छह किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग पर मेले जैसा माहौल रहा। सभा स्थल की ओर आने वालों की कतार लगी रही। पीएम मोदी को सुनने परिवार संग पहुंची मुस्लिम महिलाओं का भी उत्साह देखते ही बनता था। सभी हर-हर मोदी के नारे लगाते आगे बढ़ती जा रही थीं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर का सभास्थल मैदान चार बजते-बजते खचाखच भर चुका था। वहां तिल रखने की जगह नहीं थी। अपार जनसमूह देख भाजपा नेता काफी उत्साहित दिखे। हर कोई मोदी की एक झलक पाने को था बेताब था। सभा स्थल पर भारी संख्या में महिलाओं की भी भीड़ थी। बीजेपी का झंडा लिए हरहुआ चौराहे से वाजिदपुर तक रास्ते में महिलाएं हर-हर मोदी के नारे लगाते आगे बढ़ती जा रही थीं। इसके अलावा स्कूल की बसों से भी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिला-पुरुष पीएम को सुनने पहुंचे थे।
विज्ञापन
3 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर चौराहे तक सोमवार को ऐसा ही नजारा था। हरहुआ बाईपास से वाजिदपुर, कोईराजपुर तक सड़क के दोनों कि नारों पर प्रधानमंत्री मोदी की झलक पाने के लिए लोग उत्साहित थे। छतों पर भी लोग परिवार संग बैठकर प्रधानमंत्री के काफिले के आने का इंतजार करते रहे। परियोजनाओं की जानकारी देने वाले होर्डिग्सि़ जगह-जगह लगे थे। भाजपा के झंडे और रंगबिरंगी बत्तियों से सजावट की गई थी। जुलूस की शक्ल में मोटरसाइकिल पर सवार भाजपा कार्यकर्ता हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे लगाते हुए
4 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बाबतपुर एयरपोर्ट से 4:20 बजे जैसे ही पीएम मोदी का काफिला निकला। 4:30 बजे वाजिदपुर चौराहे पर काफिला पहुंचा। मोदी ने गाड़ी में बैठे ही हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया तो भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी।
विज्ञापन
5 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रामनगर में टर्मिनल का उद्घाटन करने से लेकर वाजिदपुर में सभा और हरहुआ फ्लाईओवर के उद्घाटन सहित सभी कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण प्रमुख चौराहों पर दिखाया गया। इसमें हरहुआ चौराहा, वाजिदपुर, शिवपुर बाइपास आदि जगहों पर राज्य जनसंपर्क विभाग की वैन खड़ी थी, जहां प्रसारण देखने वालों की भीड़ लगी रही
विज्ञापन
6 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर चौराहे पर कुछ बच्चे हर गुजरने वाले को बुकलेट बांट रहे थे। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित की गईं परियोजनाओं का विवरण था। इसमें वाराणसी रिंग रोड फेज-1, बाबतपुर-वाराणसी फोरलेन चौड़ीकरण के साथ ही पूर्वी उत्तरप्रदेश में वर्ष 2019 में पूरी होने वाली परियोजनाओं का पूरा ब्योरा दिया गया था। इसमें वाराणसी-जौनपुर, सुल्तानपुर-लखनऊ, जौनपुर-सुल्तानपुर, वाराणसी-आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, रायबरेली, बांदा, अंबेडकरनगर, हंडिया, गोरखपुर बाईपास आदि के शुरू होने और अब तक की प्रगति की भी जानकारी थी।
विज्ञापन
7 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाजिदपुर स्थित सभास्थल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट आने के पहले बाबतपुर फोरलेन की दाईं लेन से आवागमन चालू था। फ्लीट गुजरने के आधे घंटे पहले वाहनों का आवागमन रोक दिया गया था। प्रधानमंत्री जैसे ही सभास्थल पर पहुंचे दाईं लेन वाहनों के आवागमन के लिए खोल दी गई। एक साथ दोनों ओर से छूटे वाहनों के चलते सभास्थल के बाहर जबरदस्त जाम लग गया था। वहीं, जब पीएम मोदी सभास्थल से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए तो उसके आधा घंटे पहले वाराणसी और बाबतपुर की ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। इसके चलते तरना पुल तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। यातायात व्यवस्था को सामान्य होने में लगभग एक घंटे से ज्यादा समय लग गया था।
8 of 9
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री की फ्लीट गुजरने के 20 मिनट पूर्व दासेपुर गांव के सामने उत्तरी लेन में एक कुत्ता आ गया था। उसी समय भ्रमण कर रहे एक अधिकारी ने आरएएफ के जवान को कुत्ते को भगाने के लिए फटकार लगाई। कुत्ते को सड़क से भगाने के लिए जवान को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी तरह बाबतपुर एयरपोर्ट से वाजिदपुर के बीच प्रधानमंत्री के आने के पहले तक छुट्टा पशुओं को सड़क से भगाने के लिए भी नगर निगम के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
धनेसरी गांव के पास रामेश्वर मार्ग पर भाजपा की तरफ से स्वागत द्वार लगाए गए थे। रविवार की देर रात शरारती तत्वों ने स्वागत द्वार में आग लगा दी थी जिसके चलते उसका कुछ हिस्सा जल गया था। इसे लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में खासी नाराजगी देखी गई। इस संबंध में पूछे जाने पर सीओ बड़ागांव प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है।