प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 12 नवंबर के पीएम आगमन से पूर्व उनके हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाएं इनमें प्रमुख हैं। पीएम मोदी ने भी रविवार दोपहर एक के बाद चार ट्वीट में किए जिसमें उन्होंने अपने आगमन की जानकारी दी और बदलते बनारस की तस्वीरों को साझा किया। शहर में चहुंओर हो रहे विकास कार्यों की एक झलक उनके ट्वीट में दिखी। आइए, देखिए और फिर आप खुद कह उठेंगे कि वाकई बनारस बदल रहा है।
विज्ञापन
2 of 9
varanasi
- फोटो : twitter
वाराणसी में बीत साढ़े चार वर्षों में कितना कुछ बदलाव आया है, यह पीएम मोदी के ट्वीट से भी पता चल रहा है। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में रिंग रोड, रामनगर मल्टी मॉडल टर्मिनल, बाबतपुर फोरलेन, दीनापुर एसटीपी, सीवरेज पंपिंग स्टेशन सहित अन्य परियोजनाओं की तस्वीरों को साझा किया। उनके इस ट्वीट के प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और मंत्रालयों के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से रिट्वीट किया गया।
विज्ञापन
3 of 9
varanasi
- फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बनारस का नया लुक छा गया है। चमचमाती सड़कें, सड़क किनारे दमकती दीवारें, खूबसूरत रोशनी से नहाती प्रमुख इमारतों को जिसने भी देखा, मुग्ध हो रहा है। काशी आगमन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर अपने प्रति काशी के अनूठे प्रेम का इजहार किया। प्रधानमंत्री ने चार ट्विट से आने की जानकारी और विकास का भरोसा दिया। उनके इस ट्वीट को हजारों की संख्या में रिट्वीट किया तो वहीं लाखों लोगों ने लाइक किया।
4 of 9
varanasi
- फोटो : twitter
पीएम मोदी के इस ट्वीट की चर्चा होने का खास कारण केवल बदलता बनारस ही नहीं है। इसकी चर्चा पीएम मोदी के पिछले बयानों से भी है जिसमें उन्होंने कहा था कि जिसका शिलान्यास करता हूं, उसका लोकार्पण भी करता हूं। पीएम मोदी के द्वारा रविवार को किए ट्वीट पर हजारों ट्विटर यूजर ने उनके इस बयान के साथ सलाम किया। बता दें कि रविवार को लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं का पीएम मोदी ने ही शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
5 of 9
varanasi
- फोटो : twitter
नरेंद्र मोदी के बनारस का सांसद और देश का प्रधानमंत्री बनने से पहले तक बनारस में भी दुश्वारियों का पहाड़ था। दूसरे शहरों की तरह यहा भी बदइंतजामी थी, सड़कें जर्जर, बिजली-पानी का संकट, कुंड-तालाब कब्जे में वगैरह-वगैरह। समय ने करवट ली और यह कहना गलत नहीं होगा कि बड़े ही कम समय में भी किसी शहर में बड़ा बदलाव लाए जा सकने की बनारस एक जीती-जागती मिसाल है।
विज्ञापन
6 of 9
varanasi
- फोटो : twitter
पीएम मोदी की चाहत के अनुरूप विकास की ओर बढ़े कदमों ने शहर में लटकते बिजली के तारों को गायब कर दिया। आइपीडीएस की सौगात से शहर की कई कालोनियों और मुहल्लों में बिजली के तार भूमिगत हो गए। काशी की प्राचीनता से मेल खाते लैंप पोस्टों (हेरिटेज पोल) से निकलती दूधिया रोशनी आपको पूरे शहर में दिखेगी।
विज्ञापन
7 of 9
varanasi
- फोटो : twitter
आंकड़ों के मुताबिक, बीते साढ़े चार वर्षो में करीब 20 फीसद तक सैलानी बढ़े हैं। बीते साढ़े चार वर्षों में बनारस की तस्वीर कई मायनों में बदली है। शहर में हो रहे विकास कार्यों पर सवाल भी उठा है। जिलमें काशी के तीर्थ नगरी के स्वरूप से छेड़छाड़ की बात कह कर सवाल उटाए गए। वर्तमान में बदलते बनारस की तस्वीरें इस बात की तस्दीक करती है कि आज जो है, वो कल से बेहतर है, और कल जो होगा, आज से भी शानदार होगा।
8 of 9
varanasi
- फोटो : amar ujala
इससे पहले शनिवार को भी पीएम मोदी ने ट्वीट के जरिए अपने प्रति काशी के अनूठे प्रेम का इजहार किया। शनिवार को ट्विट में पीएम ने कहा कि काशी ने मुझे अद्वितीय प्रेम दिया है। ये प्राचीन शहर को और मजबूती प्रदान करने के लिए जिन आधुनिक बुनियादी सुविधाओं की हकदार हैं, उसे वह देने का मैं हर संभव प्रयास कर रहा हूं। पीआईबी के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा है इस महीने के 12 वें दिन मैं विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए काशी में रहने की उम्मीद करता हूं।
इसमें शहर और शेष यूपी, विशेष रूप से पूर्वांचल पर एक परिवर्तनीय प्रभाव होगा। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज के ट्वीट पर लिखा एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना, जो वाराणसी के लोगों के लिए आराम की सुविधा को बढ़ाएगी।