फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हवन-पूजन, मांगी लंबी उम्र की दुआ

Mon, 17 Sep 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम के जन्मदिन पर हवन करते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 68वां जन्मदिन आज शाम बनारस में स्कूली बच्चों के साथ मनाएंगे। बनारस में सुबह से पीएम की जन्मदिन को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के पदाधिकारी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर उनकी लंबी उम्र के लिए हवन-पूजन कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के महमूरगंज स्थिति पाणिनी कन्या महाविद्यालय में पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर विशेष पूजा व हवन का आयोजन किया गया। पाणिनि कन्या महाविद्यालय में पीएम की दीर्घायु के लिए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने पूजा की।

वहीं महानगर इकाई की ओर से आजाद पार्क लहुराबीर में 68 किलो लडडू का केक काटा गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में दाल मंडी में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं एवं मुस्लिम समाज के लोग पीएम का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने काशी के विद्वत ब्राम्हणो के साथ मां गंगा का जलाभिषेक करके प्रधानमंत्री का 68 वां जन्मदिन मनाया। इसके अलावा काशी की जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें