फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की मुस्लिम महिलाओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मांगी लंबी उम्र की दुआ

Mon, 17 Sep 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
केक काटती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
काशी की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक दिन पहले ही मना लिया। रविवार को मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्वावधान में वरुणानगरम कालोनी हुकुलगंज में केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन


‘तुम जीयो हजारों साल’ गीत गाकर महिलाओं को उनके लंबी उम्र के लिए दुआ मांगी। ढोल की थाप पर जुग जुग जिए मोदी कि ‘भारत क भाग्य जागल हो...’ गीत पर महिलाएं झूम रही थीं।

एक दूसरों को केक खिलाकर जन्मदिन की खुशी मनाई। इस क्रम में अनाज बैंक की ओर से गरीबों को अन्न का वितरण भी किया गया। महंत बालक दास ने रविवार को मोदी अन्न योजना की शुरुआत की।
विज्ञापन


उधर, पीएम के जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर काशी अनाथालय के बच्चों के साथ प्रदेश के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने लड्डू का केक काटा। वहीं जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में आईटीआई कालेज करौंदी में पौधरोपण किया। सैकड़ों गरीबों को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें