फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नक्शा पास कराना छह फीसदी महंगा, कल से बढ़ा हुआ शुल्क होगा लागू

Tue, 30 Jun 2020 10:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कमिश्नर दीपक अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी विकास प्राधिकरण की 121वीं बैठक में मंगलवार को कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। विकास शुल्क बढ़ोतरी के फैसले के चलते अब नक्शा पास कराना महंगा होगा। उसमें 6 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पहले नक्शा पास कराने पर प्रति वर्गमीटर 1100 रुपया लगता था जो बढ़कर 1167 रुपया हो गया है।

विज्ञापन


कमिश्नरी सभागार में हुई वीडीए बोर्ड की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उंदी में बनने वाले सिटी फारेस्ट की बाउंड्री बनाने का रास्ता भी साफ हो गया। हालांकि वीडीए ने पहले से इसके लिए टेंडर कर रखा था लेकिन अवस्थापना निधि से कुछ पैसों की कमी पड़ने के कारण बाउंड्रीवाल में करीब एक करोड़ रुपये की कमी हो रही थी।

कमिश्नर ने इसे हरी झंडी देते हुए युद्ध स्तर पर काम कराने का निर्देश दिया। वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि जो बाउंड्री बनाई जाएगी वह जीआई चेन लिंक डिजाइन आधारित होगी। इस तरह की बाउंड्री बनाने के बाद वहां तने वाले पौधे रोपे जाएंगे जो चेन लिंक के सहारे चढ़कर जंगल का आकार लेगें। दरअसल, उंदी में जो भी निर्माण करना है वह मानव-पर्यावरण अंर्तसंबंध के मद्देनजर करना है।
विज्ञापन


वीसी ने बताया कि पहले इस बाउंड्री को बनाने के लिए 1.67 करोड़ रुपये अवस्थापना निधि से रिजर्व किए गए थे। टेंडर के दौरान इस काम के लिए 2.70 करोड़ धनराशि की जरूरत पड़ी तो उसे बोर्ड में रखा गया। 16 जुलाई को टेंडर फाइनल करके उंदी सिटी फारेस्ट को आकार देने की शुरूआत होगी। उधर, कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने इस स्थल पर वृहद पौधरोपण कराने को कहा है।

इन प्रस्तावों पर भी मुहर

वीडीए के कामकाज को अब ई-प्रॉक्योरेट सिस्टम से लैस किया जाएगा। यानी अब वीडीए में ठेका लेने वाला व्यक्ति कहीं से भी आनलाइन ठेके में प्रतिभाग कर सकता है। उसके लिए वीडीए में रजिस्ट्रेशन की बाध्यता नहीं होगी। इसके अलावा रिटायर्ड दो राजस्व निरीक्षकों की संविदा पर तैनाती की जाएगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी तरह के कार्यों को आनलाइन करने के निर्देश दिए।

कहा कि पुराने भवनों के जीर्णोद्धार की परमिशन की व्यवस्था भी आनलाइन करने का प्रावधान किया जाए। जो भी निर्माण कार्य हो रहे हैं उनकी गुणवत्ता में कमी नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि अगर कहीं अनाधिकृत कालोनी बसाई जा रही है तो उसे तत्काल रोका जाए।

साथ ही अधिक से अधिक लोगों की कम्पाउंडिंग करके भवनों को वैध किया जाए। शहर के अंदर चल रही पशु डेयरियों को बाहर कैटल कॉलोनी में शिफ्ट करने पर जोर दिया। लॉकडाउन के दौरान वीडीए कर्मियों की ओर से किए गए फूड सप्लाई के कार्य को कमिश्नर ने सराहा और वीसी की पीठ थपथपाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें