गर्मी के मौसम में वाराणसी से उड़ान भरने वाली विमान सेवाएं भी यात्रियों की मुसीबत बढ़ा रही हैं। मार्च से अब तक जयपुर और जम्मू के लिए कई उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। अंतरराज्यीय उड़ान सेवा के तहत गोरखपुर व वाराणसी के बीच शुरू हुए विमान में भी यात्रियों की संख्या घटने से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।
विमानन कंपनियों का कहना है कि ऑपरेशनल समस्या के चलते विमान निरस्त हुए हैं। 27 मार्च से शुरू हुई विमान सेवा अप्रैल में दो बार व मई में अब तक एक बार निरस्त हो चुकी है। कुल मिलाकर कारण चाहे जो भी हो, मगर विमान सेवा रद्द होने से यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ रही है।