फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस के इस अधिकारी ने आजमगढ़ के ट्रेवल्स एजेंसी मालिक को दी धमकी!

Mon, 15 Jan 2018 10:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर वाइस रिकार्डिंग और मैसेज भेजा, टेंडर न डालने की चेतावनी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्वास्थ्य मिशन के तहत ब्लाक स्तर पर उपयोग में लाई जाने वाली गाड़ियों के लिए टेंडर डालने वाले एक ट्रेवल्स एजेंसी मालिक को वाराणसी के स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी ने धमकी दी है। उसने चेतावनी दी है कि यदि टेंडर डाल दिया तो अपने परिवार का अंजाम जान लेना। व्हाट्सएप पर वाइस रिकार्डिंग और मैसेज के जरिए धमकी मिलने से भयभीत ट्रेवेल्स एजेंसी मालिक ने सोमवार को एसपी से न्याय और दोषी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पीड़ित प्रवेश कुमार श्रीवास्तव शहर कोतवाली क्षेत्र के न्यू कालोनी भवंरनाथ के रहने वाले हैं। उनकी  ट्रेवल्स एजेंसी और मेडिकल एजेंसी चलती है। बीते दिनों सीएमओ की तरफ से ब्लाक स्तर पर स्वास्थ्य मिशन के तहत वाहन का टेंडर निकाला गया था। जिसके लिए प्रवेश कुमार ने ऑनलाइन आवेदन किया था। प्रवेश का आरोप है कि 15 जनवरी को स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी वाराणसी ने उसके व्हाट्सएप पर मैसेज और वाइस रिकार्डिंग के जरिए धमकी दी है।

साथ ही चेतावनी दी है कि इस टेंडर से अपना नाम वापस ले लो वरना तुम्हारे व तुम्हारे परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। जिसके जिम्मेदार तुम स्वयं होगे। सोमवार को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने एसपी से मिलकर न्याय और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई। इस संबंध में संपर्क करने पर स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी वाराणसी वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि टेंडर के लिए प्रवेश कुमार श्रीवास्तव और ठेकमा के दूसरे ट्रवेल्स एजेंसी मालिक पवन चौरसिया ने टेंडर भरा था।
विज्ञापन


जांच के दौरान प्रवेश के कागजात गलत पाए गए जबकि पवन के सही थे। जांच के संबंध में विजिलेंस विभाग से हुई वार्ता की जानकारी मैसेज और रिकार्डिंग के जरिए प्रवेश को दे दी गई। इसी को वह धमकी बता रहा है। जबकि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। एसपी सिटी/प्रभारी एसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि सीओ सिटी को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें