फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: किशोर की नदी में डूबकर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस वाहन का शीशा तोड़ा

Wed, 01 Apr 2026 06:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नदी में डूबने से युवक की मौत की जानकारी मिलते ही लोहता थाने की पुलिस पहुंच गई। इससे पहले नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहता थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव में बुधवार को एक किशोर की वरुणा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और लहरतारा-कोटवा मार्ग पर अयोध्यापुर तिराहे के पास चक्का जाम कर दिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और किसी शरारती तत्व ने पुलिस वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे थानाध्यक्ष की गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हैबतपुर गांव निवासी आकाश (13) बुधवार दोपहर अपने दोस्तों—दिव्यांशु, पांचू, आदित्य और अंकुश के साथ वरुणा नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान आकाश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना के बाद दोस्तों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी।

Trending Videos

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की मौत के बाद चक्काजाम करते नाराज लोग। - फोटो : संवाद
सूचना मिलते ही लोहता थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने गहरे पानी से किशोर का शव बाहर निकाला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि आकाश के साथ गए दोस्तों ने ही उसे जानबूझकर डुबोकर मार डाला। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसी मांग को लेकर परिजन और ग्रामीण शाम करीब छह बजे अयोध्यापुर तिराहे के पास सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कार्रवाई की मांग

जाम के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने थानाध्यक्ष की गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया, जिससे वाहन का अगला शीशा टूट गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें