फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से देवरिया के युवक की माैत, दूसरे को बचाया गया; घूमने आए थे छह दोस्त

Wed, 28 May 2025 08:50 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: देवरिया के सलेमपुर से छह युवक वाराणसी घूमने आए थे। बुधवार की सुबह अस्सी घाट से उस पार जाकर वे लोग स्नान कर रहे थे। इसी दाैरान दो युवक डूबने लगे, जिसमें एक को बचा लिया गया। वहीं, दूसरे की माैत हो गई।
विज्ञापन
वाराणसी की गंगा में डूबने से युवक की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Accident in Varanasi: बुधवार सुबह लगभग 7:10 बजे छह दोस्तों के ग्रुप में से एक दोस्त नहाते समय अस्सी घाट के सामने उस पर गंगा नदी में डूब गया है। उसकी पहचान 17 वर्षीय श्रेयांश सिंह पुत्र रणजीत सिंह, थाना सलेमपुर (देवरिया) के रूप में हुई। वह अपने छह दोस्तों के साथ देवरिया से गंगा नदी में नहाने आया था।

विज्ञापन




सोमवार की सुबह अस्सी घाट के उस पार सभी दोस्त गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान दो दोस्त श्रेयांश और अभिराज पासवान पुत्र लल्लन पासवान गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशाश्वमेध जल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर गोताखोरों (सनी, अजय और राकेश) की मदद से तत्परता दिखाते हुए अभिराज पासवान को बचा लिया। और वहीं, श्रेयांश सिंह नहीं बच पाया। बेहोशी की हालत में उसको रामनगर अस्पताल भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जल पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को फोन से दे दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें