भैरव मंदिरों में भी हुई पूजा
ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी पर भैरव मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। काशी में स्थित अष्ट भैरव और अष्टदश भैरव मंदिरों में विशेष पूजन किया गया। बाबा कालभैरव, बटुक भैरव, आस भैरव, कपाल भैरव आदि मंदिरों में शृंगार और पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ रही। मान्यता है कि भैरव बाबा के दर्शन-पूजन एवं व्रत करने से आरोग्य सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही अकाल मृत्यु के भय एवं अन्य कठिनाइयों का निवारण होता है।