साइबर अपराधियों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर फारेक्स इन्वेस्टमेन्ट, एफ एक्ट ग्रो आदि विभिन्न नामों से फर्जी वेबसाइट बनवाकर देश के विभिन्न स्थानों के व्यक्तियों को उस वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर पैसा इन्वेस्ट कराते है, विभिन्न व्यक्तियों को फोन ट्रेडिंग करने के लिए फोन किया जाता है। उनको अधिक लाभ दिलाने का विश्वास दिलाया जाता है।
सबसे पहले उनकी यूजर आईडी वेबसाइट पर बनवायी जाती है और वेबसाइट पर फर्जी डीमैट एकाउंट भी खुलवाया जाता है और उसी वेबसाइट के माध्यम से बताए गए खातो में पैसा जमा करवाया जाता है। इन्वेस्ट किया गया पैसा वेबसाइट पर प्वाइंट, डिजिटल करेंसी के रुप दिखने लगता है। साथ ही अधिक प्राफिट भी दिखाई जाती है।
शुरुआत में छोटे छोटे एमाउंट इन्वेस्ट कराकर अधिक लाभ के साथ वापस उनके खाते में ट्रान्सफर कर दिया जाता है। इससे उस व्यक्ति को विश्वास हो जाता है कि यदि ज्यादा इन्वेस्ट करेंगें तो कम समय में ज्यादा लाभ मिलेगा।
इस तरह से यह लोग आमजनमानस का लाखों रुपये इन्वेस्ट करा देते हैं और जब कोई व्यक्ति पैसा निकासी की बात करने लगता है तो ट्रेडिंग में घाटा व डीमैट खाता की धनराशि को बचाने के नाम पर व जीएसटी के नाम पर पुनः और पैसा डलवाया जाता है, फिर एकबारगी उनसे कनेक्टिविटी पूर्ण रुप से तोड़ देते है और फिर नये व्यक्ति से संपर्क स्थापित शुरू कर देते है।
गिरफ्तारी टीम में साइबर थाना निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, एसआई संजीव कुमार कनौजिया, आलोक रंजन सिंह, एएसआई श्याम लाल गुप्ता, गोपाल चौहान, गणेश, पृथ्वी राज सिंह, मनीष कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह, अवनीश सिंह, जतिन कुमार, रविन्द्र यादव, अनोज कुमार, पुनीता यादव, विजय कुमार रहे।
इन्होंने दर्ज कराया था केस
वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के टकटकपुर अजय विहार कालोनी निवासी शैलेश अस्थाना ने साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि फोरेक्स ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी के वेबसाइट के माध्यम से ट्रेडिंग गतिविधियों को आयोजित कर लाभ दिखाकर अपनी वेवसाइट पर डीमैट खाता खोलवाकर उसमें घाटा दिखाकर व डीमैट खाता की धनराशि को बचाने के नाम पर व जीएसटी के नाम पर धोखे से 711000 रुपये विभिन्न खातों में धोखे से जमा करवाकर साइबर ठगी कर ली गई है।
साइबर जागरूकता जरूरी
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेडिंग करते समय, आप अपने सभी ट्रेड में मास्टर होते हैं, इसका मतलब है कि ज़िम्मेदारी पूरी तरह से आप पर है, चाहे आप इक्विटी,फ्यूचर्स या ऑप्शन ट्रेड करते हैं, तो यह सुनिश्चित करने के लिए आप पर ज़िम्मेदार है कि ट्रेड सही तरीके से निष्पादित किए जाएं, ऑनलाइन ट्रेडिंग करते समय या अपने स्मार्ट फोन पर डाउनलोड किए गए ऐप के माध्यम से आपको कुछ गलतियों से बचना चाहिए।