दंपती सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सिंधौरा के गड़खरा की रहने वाली लीलावती की तहरीर के आधार पर सिंधौरा थाने में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लीलावती ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की रात पड़ोस में पानी भरने गई थी। इस पर उसके पड़ोस में रहने वाला राधे यादव, उसका पुत्र योगेश यादव, उसकी पत्नी अमरावती यादव और सुषमा यादव ने पानी भरने से रोका। इसके बाद सभी ने उसे, उसके पति मुसाफिर यादव और दो बेटियों के साथ मारपीट की।
ट्राई साइकिल पर दिव्यांग युवक का शव मिला
मिर्जामुराद के खजूरी गांव में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड के किनारे गुरुवार की सुबह ट्राई साइकिल पर एक दिव्यांग युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस दिव्यांग की पहचान नहीं करा सकी। दिव्यांग युवक के चेहरे पर हल्की चोट दिखाई पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक करीब दो दिनों से क्षेत्र में ट्राई साइकिल से घूम रहा था। पुलिस के अनुसार युवक भगवा रंग का शर्ट और हाफ स्वेटर पहने हुआ था। उसकी उम्र 40 वर्ष से ज्यादा प्रतीत हुई है।
महाकुंभ जा रही पिकअप पलटी, महिला की मौत, 18 घायल
रामनगर के भीटी में हाईवे स्थित प्रधान ढाबा के समीप एक डबल डेकर पिकअप गुरुवार की भोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। सूचना पाकर रामनगर थाने की पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार बिहार के औरंगाबाद से 24 श्रद्धालु डबल डेकर पिकअप से प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाने जा रहे थे। भोर में लगभग तीन बजे पिकअप जैसे ही भीटी हाइवे पर पहुंची, चालक को झपकी आ गई। इसके चलते पिकअप अनियंत्रित होकर किनारे लगे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में रघुबीघा गांव की तेतरी देवी (62) की मौत हो गई।
साले की बेटी की शादी में गए बुजुर्ग की मौत हुई
सारनाथ के पंचकोशी सब्जी मंडी के पास गुरुवार को सड़क पर बैठे एक वृद्ध की अचानक मौत हो गई। वह अपने साले की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए चंद्रा चौराहा स्थित लॉन में आए थे।
सेनपुरा निवासी उमेश जायसवाल (65) अपने साले की पुत्री की शादी से एक दिन पहले तैयारी में हाथ बंटाने के लिए चंद्रा चौराहे के समीप लॉन में आए थे। शुक्रवार को बरात आनी है। उमेश जायसवाल और उनका साला विश्वनाथ पंचक्रोशी सब्जी मंडी सामान लेकर ट्रॉली पर रख कर पैदल जा रहे थे।
उमेश जायसवाल कुछ दूर चलने पर सिर में दर्द होने के कारण सड़क के किनारे बैठ गए। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो शादी की जगह मातम छा गया। सारनाथ थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उमेश के पुत्र विनय जायसवाल ने तहरीर दी कि उनके पिता की मौत प्राकृतिक है। इसलिए शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भिजवाया गया।
खुदकुशी के लिए ट्रेन के सामने लेटी महिला को पुलिस ने बचाया
सारनाथ रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम सामने से आती ट्रेन को देख कर पटरी पर लेटी महिला को जीआरपी के हेड कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। महिला को समझा कर उन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
पहड़िया की 65 वर्षीय वृद्धा पारिवारिक परेशानियों से तंग आकर सारनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर बैठी थीं। शाम 5:30 बजे वाराणसी सिटी से भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आकर प्लेटफार्म नंबर एक पर रुक गई। जब ट्रेन चली तभी महिला पटरी पर लेट गईं।
यह देख कर जीआरपी के गोविंद सिंह तत्काल सीटी बजाकर ट्रेन चालक को हाथ हिला कर रुकने का इशारा करते हुए दौड़े। उन्होंने पटरी पर लेटी वृद्धा को दोनों हाथ से उठा कर किनारे। हालांकि तब तक ट्रेन भी रुक गई।
आरआरसी सेंटर के निर्माण में बाधक बनने वाले सात लोगों पर मुकदमा
चिरईगांव के उमरहां में निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर की जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से पिलरों को क्षतिग्रस्त कर बिल्डिंग मेटेरियल उठा लिया गया। विरोध करने पर ग्राम प्रधान से गालीगलौज करते हुए धमकी दी गई। मामले को लेकर चौबेपुर थाने में सात नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
ग्राम प्रधान प्रधान उदल पटेल ने बताया कि आरआरसी सेंटर के निर्माण का प्रस्ताव ग्राम पंचायत ने पारित किया था। गांव के कुछ मनबढ़ लोग निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। इसके पहले भी आरआरसी सेंटर की निर्माण सामग्री सहित जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया था।
दोबारा सीडीओ हिमांशु नागपाल के निर्देश पर बुधवार को डीपीआरओ आदर्श और क्षेत्रीय नायब तहसीलदार सुलेखा वर्मा ने पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व कर्मियों से नापी करा कर जमीन चिह्नित कराई। उसके बाद पिलर व नींव खोद कर निर्माण कार्य शुरू किया गया।
उसी रात मनबढ़ों ने निर्माणाधीन पिलरों को क्षतिग्रस्त कर फेंक दिया और निर्माण सामग्री उठा ले गए। इस बाबत चौबेपुर थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर उमरहा निवासी राजेश,मोना , छोटेलाल, राजेंद्र, खुशहाल, सविता, राजू और एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
चौबेपुर के राजवारी रेलवे पुल के बीच ट्रैक पर 40 वर्षीय एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार युवक संभवतः राजवारी पुल के पास ट्रेन से गिर गया होगा। उसकी जेब से आधार कार्ड की फोटो कॉपी मिली है। उस पर बलिया के बरसरी जागीर मनियर निवासी जय बहादुर लिखा था। उसके दाएं हाथ पर पिंकू सिंह का गोदना अंकित है।
उधार दिए गए 2.5 लाख रुपये नहीं लौटाए, मुकदमा दर्ज
बड़ागांव कस्बा निवासी जिलाजीत गुप्ता ने अपने परिचित राकेश सिंह पर 2.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर राकेश सिंह के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित के अनुसार, भरतीपुर रामापुर गांव के राकेश सिंह ने व्यवसायिक कार्य के लिए 2.5 लाख रुपये उधार लिए थे। विश्वास दिलाया था कि एक महीने के भीतर रकम लौटा देगा। महीनों बीतने के बावजूद उसने रुपये नहीं लौटाए। कई बार कहने पर आरोपी ने पंजाब नेशनल बैंक, जमालपुर शाखा के दो चेक दिए। बैंक में जमा करने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। अब वह फोन भी नहीं उठाता रहा।
भटौली गांव में पारिवारिक विवाद में मारपीट, तीन घायल
बड़ागांव के भटौली गांव में बुधवार की शाम पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से एक महिला और दो पुरुष घायल हुए हैं। भटौली गांव निवासी विकास और विजय पट्टीदार हैं। बुधवार को पारिवारिक मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। एक पक्ष से विकास और उसकी पत्नी माधुरी और दूसरे पक्ष से विजय कुमार घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल की सजा, जुर्माना
विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट)/ एएसजे-13 की अदालत ने बीसईपुर निवासी तेज बहादुर उर्फ बहादुर को गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। साल 2009 में बड़ागांव थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में तेज बहादुर को अदालत ने दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
चाकूबाजी में पिता और दो पुत्र गिरफ्तार
चौबेपुर के मुनारी बाजार में मंगलवार की रात मुर्गा तलने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पथराव और चाकूबाजी में नत्थू सोनकर की तहरीर पर एक पक्ष के छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।
चौबेपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को मुनारी निवासी मो. जुल्फिकार और उसके दो बेटों इमरान व अबरार उर्फ बाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि घायलों में राजेंद्र उर्फ टार्जन व इरफान की हालत अब भी गंभीर है। दोनों का इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। गांव में स्थिति सामान्य है और एहतियातन पुलिस-पीएसी के जवान तैनात हैं।
क्लीनिक संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार
रोहनिया के बच्छांव निवासी क्लीनिक संचालक और उनके दोस्त को फोन कर जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख और 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेटावर निवासी महेंद्र यादव के रूप में हुई है।
एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को क्लीनिक संचालक डॉ. राजेश सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बच्छांव बाजार में उनकी क्लीनिक है। उनके पास 12 फरवरी को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद 14 फरवरी को भी फोन आया और धमकी दी गई।
15 फरवरी को उनके दोस्त अनंत के मोबाइल पर भी उसी नंबर से फोन आया। उन्हें भी गाली देकर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी रोहनिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कराई गई। धमकी से संबंधित मोबाइल नंबर से पता लगा कि बेटावर का महेंद्र यादव रंगदारी मांग रहा है।
दुर्गा मंदिर में महिला की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग
वाराणसी के घसियारी टोला की रहने वाली राधा यादव से दुर्गाकुंड मंदिर में मारपीट की गई। राधा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि 21 जनवरी को दुर्गाकुंड मंदिर में पूजा करते समय महिला गार्ड ने अकारण ही उससे मारपीट की। मंदिर में काम करने वाले एक युवक ने उसका बाल खींचकर उसे पीटा। दुर्गाकुंड पुलिस चौकी और भेलूपुर थाने में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
डाफी स्थित एक होटल के सामने गुरुवार की दोपहर एक ट्रक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची लंका थाने की पुलिस शव की पहचान नहीं करा सकी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 55 वर्ष के आसपास है। महिला तीर्थयात्री प्रतीत हुई है।
रोडवेज बस पर चढ़ते समय गिरने से युवक की मौत
मोहनसराय पुलिस चौकी के पास रोडवेज की बस से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर रोहनिया थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार बस वाराणसी से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। लगभग 45 वर्षीय एक युवक बस में चढ़ रहा था और वह नीचे गिर गया। बस के पिछले पहिये के नीचे दब जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है।
काशी विश्वनाथ धाम के गेट से श्रद्धालू को सीआरपीएफ जवानों ने पहुंचाया अस्पताल
काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन करने आए आंध प्रदेश के एक श्रद्धालू को गुरुवार की सुबह चक्कर आ गया। वह बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़े। इस दौरान डयूटी पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों ने तुरंत उठाया और कंधे पर उठाकर मंदिर की एंबुलेंस तक आए।
यहां से 13 मिनट में कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। श्रद्धालु के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक शर्मा भी एंबुलेंस में गए। बताया कि श्रद्धालु का पूरा शरीर शून्य हो गया था ,और वह अकेले ही दर्शन करने के लिए आए थे। सीआरपीएफ के जवानों की तत्परता से श्रद्धालु को समय से अस्पताल पहुंचाया गया।
खाना खाए, पैसा मांगने पर मारपीट और लूटपाट
भोजूबीर इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन करने के बाद पैसा मांगने पर विवाद हो गया। मामले को लेकर रेस्टोरेंट संचालिका ने अपने साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाते हुए कैंट थाने की पुलिस को तहरीर दी है।
भोजूबीर इलाके में स्थित रेस्टोरेंट की संचालिका काकुला बनाफर ने बताया कि दो युवक और दो युवतियां आए। चारों ने भोजन किया। आरोप है कि जब उन्होंने चारों से बिल का भुगतान करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगे। इसके बाद चारों ने फोन कर 10-12 लोगों को बुला लिया। उन लागों ने आते ही उनसे मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने उनके कान की बालियां भी छीन लीं। स्थानीय लोगों ने शोर-शराबा सुनकर हस्तक्षेप किया तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कैंट थाने की पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेस्टोरेंट के सीसी फुटेज से पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास कर रही है।
पोल्ट्री फॉर्म का ताला तोड़कर सामान चोरी
कपसेठी थाना क्षेत्र के लल्लापुर मड़ैया गांव स्थित पोल्ट्री फाॅर्म का ताला तोड़कर चोर 80 हजार का सामान चुरा ले गए। चोरी के बाद चोर नया ताला लगा गए। कालिका धाम निवासी नन्हे गुप्ता लालापुर गांव में पोल्ट्री फार्म का संचालन करते हैं। बीते कुछ दिनों से पोल्ट्री फाॅर्म बंद था। गुरुवार की दोपहर वह अपने पोल्ट्री फार्म पहुंचे तो उन्हें नया ताला लगा मिला। उन्होंने ताला तोड़कर देखा तो इनवर्टर, बैटरी, एलईडी टीवी, सीसी कैमरा, कूलर और पंखा गायब था।
व्यापारी नेता की पत्नी के गले से चेन गायब
टेढ़ीनीम के पास दशाश्वमेध व्यापार मंडल के मंत्री की पत्नी के गले से सोने की चेन किसी ने खींच ली। व्यापारी नेता अनिल कुमार सेठ ने दशाश्वमेध थाने की पुलिस को बताया कि वह केसीएम के सामने अपने घर टेढ़ीनीम आ रहे थे। सड़क के पास गली के सामने दर्शनार्थियों की लाइन क्राॅस करते समय किसी ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन खींच ली। घटना के संबंध में दशाश्वमेध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
स्पेन की पर्यटक का बैग ढूंढा
स्पेन से आई एक महिला का बैग गुरुवार को दशाश्वमेध से कैंट स्टेशन जाने के दौरान एक ई-रिक्शा में छूट गया। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। विदेशी पर्यटक की सूचना पर सिटी कमांड सेंटर फेज-2 के इंचार्ज राजेश सिंह 40 सीसी कैमरों की मदद से दो घंटे में ई-रिक्शा चालक तक पहुंच गए। चालक से बैग लेकर उन्होंने विदेशी पर्यटक को दिया। स्पेन की महिला ने बताया कि उनका पासपोर्ट, अन्य कागजात और नकदी सुरक्षित है।
वीडीए ने सील किए सात अवैध निर्माण
वीडीए की ओर से गुरुवार को सात अवैध निर्माण सील किए गए। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अनुसार शिवपुर वार्ड में भवानीपुर पिसौर मार्ग के मूलचंद्र पटेल की ओर से अवैध निर्माण किया जा रहा था। इन्हें नोटिस दिया गया था। इसी तरह सोनिया पर आरती दीक्षित के अवैध निर्माण को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दिया गया। दशाश्वमेध वार्ड में एसपी कटरा सोनिया के पास नारायण प्रसाद के अवैध निर्माण को सील किया। लक्ष्मणपुरा में प्रिय कुमार मणिक, जगतगंज के रमापुरी कॉलोनी के आशुतोष कुमार सिंह, चेतगंज में कमल सिंह के अवैध निर्माण को सील किया गया।
संस्कृत विश्वविद्यालय में बीएड परीक्षा के लिए 28 तक आवेदन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 2024-26 शिक्षा शास्त्री यानी बीएड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित छात्र-छात्राएं 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 28 तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम (पेमेंट गेटवे) के माध्यम से शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भरना होगा। महाविद्यालयों की ओर से छात्र नामावली सहित अन्य परीक्षा संबंधी कागजात जमा होंगे।
बनारस स्टेशन पर 2000 यात्रियों का बनेगा अस्थायी होल्डिंग एरिया
महाशिवरात्रि और महाकुंभ पलट प्रवाह के श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बनारस भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर 2200 वर्गफीट में अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। इसमें श्रद्धालु यात्रियों को ठहराया जाएगा।
इस होल्डिंग एरिया में सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी, एटीवीएम आदि की भी व्यवस्था होगी। बाहर में ही जनरल टिकट लेकर यात्री अंदर प्लेटफाॅर्म पर जा सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दो हजार यात्रियों की क्षमता का बनारस स्टेशन पर होल्डिंग एरिया की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था का मकसद प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ का दबाव कम करना है।
खेल महाकुंभ की आठ स्पर्धा में खेलेंगे 900 खिलाड़ी
परमानंदपुर में बाबू आरएन सिंह स्मृति खेल महाकुंभ में आठ स्पर्धाओं में 900 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का आगाज 22 फरवरी एथलेटिक्स और समापन 27 फरवरी को हैंडबॉल से होगा। छह दिवसीय खेल महाकुंभ के आयोजन सचिव डॉ. एके सिंह ने बताया कि 600 बालिका और 300 बालकों ने पंजीकरण करा लिया है। प्रतियोगिता परमानंदपुर के दो मैदानों में होगी। प्रतियोगिता में हॉकी, हैंडबॉल, दौड़, लंबी कूद, रस्साकशी, रग्बी और स्किपिंग रोप की स्पर्धा होगी। प्रतियोगिता बालक- बालिका के अंडर-16 आयु वर्ग में खेली जाएगी। 24 कोच नियुक्त किए गए हैं।
कैंट स्टेशन पर 48 घंटे में चार गुना बढ़ी टिकट बिक्री
कैंट रेलवे स्टेशन पर पिछले दो दिनों में टिकट चेकिंग व्यवस्था शुरू होने से जनरल टिकट की ब्रिकी चार गुना बढ़ गई है। दो से तीन दिन पहले तक पांच से छह हजार जनरल टिकट की बिक्री हो रही थी। लेकिन स्टेशन के सभी प्रवेश स्थानों पर टिकट चेकिंग शुरू होने से 19 से 20 हजार तक जनरल टिकट की बिक्री हो रही है। स्टेशन पर विभिन्न रूटों पर चलने वाले लगभग 30 हजार यात्रियों ने टिकट खरीदा है। बुकिंग कार्यालय के पर्यवेक्षकों के अनुसार यूटीएस काउंटर और एटीवीएम पर लगभग टिकट बिक्री एक सामान है।
कम वसूली पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश
वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने गुरुवार को वीडीए सभागार में साप्ताहिक कार्यों की समीक्षा की। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम शमन शुल्क जमा कराने वाले संबंधित जोनल अधिकारी व अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
वार्ड-दशाश्वमेध, चेतगंज, चौक व कोतवाली, भेलूपुर व नगवां, रामनगर व मुगलसराय के अधिकारियों से कहा कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। अनधिकृत रूप से संचालित पेट्रोल/डीजल/सीएनजी फिलिंग स्टेशनों के विरुद्ध कार्रवाई करें। टाॅप टेन बकायेदारों की समीक्षा की। 18 शमन मानचित्र स्वीकृत किया गया। शमन शुल्क के मद में कुल 57,52,293 रुपये प्राधिकरण कोष में जमा हुआ।
नोडल शिक्षकों को दी गई ऑनलाइन परीक्षा की जिम्मेदारी
ब्लॉक के बीआरसी मंगारी में गुरुवार को विकास खंड के नोडल शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता कर बीईओ विनोद कुमार मिश्रा ने 22 फरवरी को निपुण एसेसमेंट के तहत होनी वाली ऑनलाइन परीक्षा के तैयारियों के लिए निर्देश दिए। साथ ही नोडल शिक्षकों को दायित्व सौंरा। रणनीति बनाकर प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर विद्यालय को निपुण बनाने पर जोर देने की बात कही। निपुण नहीं हो पाए विद्यालय के बच्चों के लिए सामग्री बांटी गई। बैठक में एआरपी अजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, संजय वर्मा और कमलेश कुमार मौजूद रहे।
श्रमिक सम्मान यात्रा पहुंची काशी, महिला मजदूरों ने मांगा रोजगार
पिपल्स वर्कर्स कोलिएशन की ओर से जारी देशव्यापी श्रमिक सम्मान यात्रा गुरुवार को प्रतापपुर ग्राम पहुंची। जहां मनरेगा मजदूर यूनियन व समता किशोरी युवा मंच की ओर से महिला मजदूर अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिला मजदूरों ने सरकार से साल 200 दिन रोजगार मांग की है।
पिपल्स वर्कर्स कोलिएशन की ओर से जारी देशव्यापी श्रमिक सम्मान यात्रा के संयोजक प्रकाश कुमार ने बताया कि यह यात्रा पिछले 25 दिनों से चल रही है। जिसकी शुरुआत दीघा से हुई है और समापन दिल्ली में होगी। जहां मजदूरों की मांगों को सरकार के सामने रखा जाएगा।
सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाना है। मनरेगा में एक साल में दो सौ दिनों का काम मिले। एक दिन की मजदूरी 800 रुपये होगी। सभी का स्वास्थ्य कार्ड बने।
राशन कार्ड पर प्रतिमाह 15 किलो राशन, खाद्य तेल, गैस सिलेंडर और सुखी सब्जी मिले, सभी बुजुर्ग महिला मजदूरों को पेंशन की मांग का प्रस्ताव किया गया। सम्मेलन में मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता जागृति राही, रेनू पटेल आदि महिलाएं शामिल रही।
काशी विद्यापीठ में छात्रों ने दिया धरना
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को छात्रों ने प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। चार घंटे बाद कुलपति से बातचीत के बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया। छात्र नेता अभिषेक सोनकर ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन तिथि बढ़ाने, अंक पत्रों में सुधार और नए सत्र की कक्षाओं को चलाने की मांग की गई।
आज चार घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
पांडेयपुर से आजमगढ़ रिंग रोड़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे पोलो की शिफ्टिंग और पेड़ों की कटिंग करवाई जा रही है। इस वजह से 21 फरवरी को 11 केवी सोयेपुर, 11 केवी लालपुर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक ठप रहेगी। इसके अलावा 11 केवी अमरपुर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यानी 5 घंटे तक बंद रहेगी। इस वजह से लालपुर मस्जिद के आसपास, सोयेपुर, लालपुर, पांडेपुर, राय साहब का बगीचा, अमरपुर, बथैलोहिया, शक्कर तालाब आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
पुलिस कमिश्नर ने प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना को दी सहमति
कर्नल विनोद पीएमजी ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मुलाकात कर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त के साथ इस मीटिंग में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और पुलिस जवानों के लिए 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये के इंश्योरेंस वाले प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर चर्चा की।
इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने सहमति जताई और आश्वासन दिया। इस तरह की सभी स्कीम के बारे में उनके अधीनस्थ सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि इच्छुक पुलिस कर्मी अपनी सुविधानुसार इंश्योरेंस करवा सकें। कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जवानों को हर महीने होने वाले सैनिक सम्मेलन में पोस्टल विभाग का एक प्रतिनिधि भेजा जा सकता है, जो जवानों को डाक विभाग की सेवाओं विशेष तौर पर डाक जीवन बीमा योजनाओं को विस्तृत रूप से समझा सकेगा। इसी के साथ आधार कार्ड से संबंधित काम भी आसानी से किए जा सकेंगे।
काशी पहुंची वित्त मंत्री ने गंगा में नौकायन किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार की दोपहर काशी पहुंची। उनके साथ पारिवारिक सदस्य भी आए हुए हैं। वह बरेका स्थित ऑफिसर्स गेस्ट हाउस में ठहरी हुई हैं। शाम के समय वह रविदास घाट से क्रूज से नमो घाट तक गईं।
इसके बाद क्रूज से वापस रविदास घाट पहुंची और वहां से सड़क मार्ग से बरेका के लिए रवाना हो गईं। पुलिस-प्रशासन के अफसरों के अनुसार, शुक्रवार को वित्त मंत्री बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद वह काशी-तमिल संगमम् के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
आजीविका मिशन से सभी पात्रों को जोड़ें : सीडीओ
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम की समीक्षा गुरुवार को सीडीओ हिमांशु नागपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने सभी पात्रों को आजीविका मिशन से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि चिरईगावं, हरहुआ, काशी विद्यापीठ में संचालित अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र परिवारों को मिशन से जोड़ा जाए।
समूहों को उनके संबंधित ग्राम संगठन, ग्राम संगठनों को उनके संकुल संगठनों से जोड़ने को कहा। निष्क्रिय बीसी सखियों और विद्युत सखियों को सक्रिय करने के लिए सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिए। चिरईगांव और बड़ागांव में टेक होम राशन की प्रगति खराब होने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि किसी भी टेक होम राशन प्लांट में राशन तीन मीट्रिक टन से कम नहीं होना चाहिए।
नमो घाट पर होली गीतों पर थिरके दर्शक, हरिकथा से प्रभु का गुणगान
काशी-तमिल संगमम में बृहस्पतिवार को नमो घाट पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिली। इस दौरान कलाकारों ने प्रस्तुतियों से सभी के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। इस दौरान निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के 'खेले मसाने में होली' और 'आज ब्रज में होली रे रसिया' जैसे पारंपरिक लोकगीतों पर दर्शक थिरक उठे। उधर तमिलनाडु से आई यूसी सिंधुजा ने हरि कथा से प्रभु का गुणगान किया।
नमो घाट पर हुए आयोजन में तमिलनाडु से आए एसके चंद्राकृष्णन की टीम ने रामायण के अंशों पर आधारित नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया, जिसमें प्रभु श्रीराम की महिमा का विस्तार से बखान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तमिलनाडु की प्रसिद्ध नैयाण्दी मेलम की प्रस्तुति हुई। यह एक पारंपरिक लोकनृत्य है, जिसमें मां काली के विभिन्न रूपों को नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने जीवंत किया।
इसके बाद करगम, कावड़ी, सिल्लुकुचीअत्तम की प्रस्तुतियां हुई। करगम नृत्य में सिर पर मटकी (करगम) रखकर देवी शक्ति की आराधना करने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। कावड़ी नृत्य भगवान मुरुगन को समर्पित रहा। इस पर श्रद्धालु कंधे पर कावड़ी रखकर नृत्य करते हैं।
सिल्लुकुचीअत्तम नृत्य में लकड़ी की छड़ी से लयबद्ध तरीके से प्रस्तुति कलाकारों ने दी।बतौर मुख्य अतिथि डॉ. वसंत कुमार ने कहा कि एकादशी वह है जो सभी के भीतर के अंधकार और अज्ञान को समाप्त करती है। बाबा जी राजा भोसले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और शिक्षा मंत्रालय की सराहना करते हुए कहा कि काशी-तमिल संगम जैसा कार्यक्रम सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। तमिलनाडु की संस्कृति उत्तर-दक्षिण के मिलन का सेतु बन रही है, जो देश की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत कर रही है।
डबल डेकर पुल सहित कई योजनाओं की दे सकते हैं सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्च में दौरा हो सकता है। इस दौरान रोपवे का निरीक्षण और राजघाट पुल पर बनने वाले डबल डेकर पुल, अस्पतालों के उच्चीकरण, नगर निगम सदन के भवन, शहर की पेयजल व्यवस्थाओं से जुड़े करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है मार्च के अंतिम सप्ताह में वे यहां आ सकते हैं।
इसके लिए सूची महाशिवरात्रि के बाद से बनाई जाएगी। इसे पीएमओ भेजा जाएगा। वहां से एप्रूवल मिलने के बाद पीएम का मार्च में दौरा हो सकता है। अमूमन प्रधानमंत्री हर तीन से चार महीने में अपने संसदीय क्षेत्र आते हैं। यहां के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करते हैं। इसके अलावा बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का दर्शन पूजन करते हैं। 2025 में यह उनका पहला दौरा होगा।
इस दौरान कई योजनाओं की सौगात काशीवासियों को देंगे। इस दौरान कुछ भाजपा नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। अधिकारियों और भाजपा नेताओं का भी मानना है कि मार्च में आ सकते हैं। लेकिन अभी कोई सूचना नहीं आई है। एहतियात अभी से अधिकारी और भाजपा नेता तैयारियों में लग गए हैं ताकि यदि उनका आगमन हो तो किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। महाशिवरात्रि के बाद होलाष्टक सात मार्च को लग सकता है। इसे देखते हुए संभावना जताई जा रही है होली बाद उनका आगमन काशी में हो सकता है।
चित्र प्रदर्शनी में दिखी काशी-तमिल की सांस्कृतिक विरासत
काशी तमिल संगमम 3.0 में बृहस्पतिवार को मच्छोदरी नगर निगम के उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन, आजाद भारत के कानून, हरित क्रांति के साथ साथ काशी और तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया। इसके अलावा विकसित भारत, नारी सशक्तीकरण और राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित करने वाले चित्र भी प्रदर्शनी में शामिल थे।
बीएचयू से जुड़े कॉलेजों में 20 मार्च तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
बीएचयू से जुड़े विद्यालयों में 2025-26 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पोर्टल से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 20 मार्च तक आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की गई है।
इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन के लिए एक सप्ताह का मौका दिया जाएगा। विश्वविद्यालय से जुड़े सेंट्रल हिंदू ब्वायज और गर्ल्स स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के साथ ही सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल बाल वाटिका-2, सीएचएस के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा मिर्जापुर में बाल वाटिका-3 के साथ ही रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया होनी है।
बीएचयू के परीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 20 मार्च तक आवेदन के बाद 21 से 27 मार्च तक आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकता है। जिन कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जानी है, उसके लिए 11 अप्रैल से ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से स्कूली प्रवेश परीक्षा का जो बुलेटिन तैयार करवाया गया है, उसके अनुसार कक्षा 9-11 के लिए 7 से 11 मई तक प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। पांच जून तक परिणाम जारी करने की तिथि भी प्रस्तावित की गई है। इस बारे में विस्तृत जानकारी परीक्षा पोर्टल से ली जा सकती है।
उत्तर रेलवे के अंबुज श्रीवास्तव बने चयनकर्ता
82वीं ऑल इंडिया रेलवे हॉकी प्रतियोगिता पंजाब के कपूरथला में खेली जाएगी। प्रतियोगिता 26 फरवरी से 3 मार्च तक होगी। टीम के चयनकर्ता के रूप में उत्तर रेलवे के कैंट स्टेशन पर कार्यरत सीआईटी अंबुज श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। अंबुज 2016 से 2018 तक रेलवे की हॉकी टीम के चयनकर्ता रह चुके हैं। वे 1994 से 2000 तक भारतीय हॉकी टीम की ओर से खेल चुके हैं।
जातिवार जनगणना की मांग के लिए अपना दल कमेरावादी ने किया प्रदर्शन
अपना दल कमेरावादी के कार्यकताओं ने जातिवार जनगणना में विलंब होने और किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर गुरुवार को विरोध जताया। शास्त्रीघाट वरुणापुल पर जुटे कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव किसान मंच अर्जुन सिंह पटेल ने जातिवार जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। हम सरकार से मांग करते हैं भिन्न-भिन्न जातियों में बंटी जनता की जातिवार जनगणना हो।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की। मांग की किए किसानों को लागत मूल्य पर कृषि यंत्र, खाद, बीज और कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। संचालन जिला महासचिव गौरीशंकर पटेल ने किया। इस अवसर पर राजेश पटेल, गगन प्रकाश यादव, हरीश मिश्रा, अभय पटेल, योगिराज पटेल, उमेश चन्द मौर्य आदि मौजूद रहे।
लोको पायलट और गार्ड 36 घंटे के उपवास पर बैठे
70 किमी भत्ते को आयकर से मुक्त रखने समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर लोको पायलट और गार्डों ने बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से 36 घंटे का उपवास शुरू किया। कैंट स्टेशन के रनिंग लॉबी पर पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के सभी लोको पायलट और गार्ड उपवास पर बैठे।
ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर सभी जोन में रनिंग कर्मचारी उपवास पर हैं। एसोसिएशन के एसएस हाडा ने मांग की कि रनिंग भत्ता दरों में 25 फीसदी की वृद्धि हो और आरएसी के तहत रनिंग भत्ता दरों में संशोधन किया जाए। स्टेशन सेक्शन में सहायक लोको पायलट से ट्रेनों के हैंड ब्रेक बंधवाने और खोलवाने का आदेश रद्द किया जाए।
36 घंटे के अंदर रनिंग स्टाफ की मुख्यालय में वापसी, महिला रनिंग स्टाफ की विशिष्ट शिकायतों का सामाधान किया जाए। उपवास में केपी यादव, रविंद्र कुमार, अशोक, अलोक, ओपी विश्वकर्मा, आदर्श, ललित रंजीत, लालजी यादव, रामानंद आदि रहे।
निगम की प्रभावी पैरवी के लिए हाईकोर्ट में अधिवक्ता का मनोनयन
हाईकोर्ट में नगर निगम की ओर से प्रभावी पैरवी करने के लिए अभिषेक कुमार यादव को अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वे नगर निगम वाराणसी के विरुद्ध याचिकाओं पर पक्ष रखने के अधिवक्ता पैनल में रखा गया है। इनके मनोनयन पर साथी प्रेम सिंह, कमल सिंह, दुर्गेश दूबे, संसार सिंह ने हर्ष जताया है।
एलआईसी कर्मचारियों ने की एक घंटे की हड़ताल
एलआईसी में क्लास थ्री और फोर ग्रुप में नई भर्ती सहित अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने एक घंटे की हड़ताल की। दोपहर 12.30 से 1.30 बजे तक चली हड़ताल में एलआईसी वाराणसी मंडल के आठ जिले, बलिया, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली व वाराणसी शहर के सभी शाखाओं पर कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। सरकार से क्लास थ्री और फोर ग्रुप में नियुक्ति की मांग की। अध्यक्षता नारायण चटर्जी ने की। इस दौरान डीसी सिंह, सागर चैटर्जी, शैलेंद्र मेहरोत्रा, सुमंत कुमार, जितेंद्र कुमार, भानू श्रीवास्तव, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
वर्षा जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डब्ल्यूडीसी-2.0 के तहत दो दिवसीय वाटरशेड जागरूकता यात्रा में लोगों को घटते भूजल स्तर और वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। तालाब, नाला, बंधी और पौधरोपण को बढ़ावा देकर परंपरागत स्रोतों का संरक्षण करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पांच ग्रामों के ग्राम प्रधान, विधायक सेवापुरी के प्रतिनिधि रामविलास पटेल, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी आराजीलाइन उपस्थित रहे। यात्रा के अगले क्रम में 1200 लोगों को प्रधानमंत्री का संदेश वीडियो दिखाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत में ठठरा तालाब का लोकार्पण किया गया। पौधरोपण और श्रमदान किया गया।
एआई के प्रयोग से कार्यों में उत्कृष्टता संभव
बीएचयू के विज्ञान संस्थान में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रयोग पर चर्चा हुई। जेएनयू के प्रो. डीपी विद्यार्थी ने कहा कि एआई के प्रयोग से कार्यों में उत्कृष्टता संभव है। इसके अलावा हाई रिजॉल्यूशन डिजिटल स्कैन से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।
प्रो. डीपी विद्यार्थी ने कहा कि एआई टू सुपर एआई संकीर्ण या विशिष्ट कृत्रिम बुद्धिमत्ता से प्रगति को संदर्भित करता है। टाटा मेमोरियल सेंटर नवी मुंबई की डॉ. तृप्ति बमेटा ने गीगा पिक्सल संपूर्ण स्लाइड छवियां: निदान और ऑन्कोलॉजी अनुसंधान में परिवर्तन विषय पर बात रखी। पांचवें ऑनलाइन सत्र में प्रतिभागियों ने ऑनलाइन मोड में 10 पेपर प्रस्तुत किए।
ऑनलाइन शिक्षा के लिए संवादात्मक चर्चा, लक्ष्य बहुत जरूरी
अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई) बीएचयू में तमिल भाषा से जुड़े शिक्षकों के लिए चल रही कार्यशाला में भाषाओं को बोलने, समझने पर विस्तृत चर्चा की गई। हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रो. जेवी मधुसूदन ने कहा कि प्रभावी ऑनलाइन शिक्षण के लिए संवादात्मक चर्चा के साथ ही स्पष्ट लक्ष्य जरूरी है।
आईयूसीटीई सभागार में विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, तमिलनाडु और भारतीय भाषा समिति नई दिल्ली की ओर से कार्यशाला में प्रो. मधुसूदन ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा की प्रमुख विशेषताएं सक्रिय भागीदारी, आत्म-अनुशासन और समय पर प्रतिक्रिया हैं।
दूसरे सत्र में उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान प्रणाली को पुनर्जीवित करने में एआई पर चर्चा की गई। चेन्नई से आए प्रो. के संबत कुमार ने ज्ञान के वर्गीकरण, पारंपरिक प्रथाओं और सतत विकास में भूमिका रेखांकित की। डॉ. राजा पाठक ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यशाला में तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक इत्यादि दक्षिण भारतीय प्रदेशों के उच्च शिक्षा संस्थानों के 30 अध्यापक भाग कर रहे हैं।
आज आएंगे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को काशी आएंगे। उनके आगमन की सूचना प्रशासन के पास आ गई है। वे दिन में 12:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। यहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन और नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम की प्रदर्शनी देखेंगे। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात में 9:50 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
पंचायत उपचुनाव के लिए मतगणना शुक्रवार को
पंचायत उपचुनाव में चार ब्लॉकों में रिक्त एक सदस्य और तीन प्रधान पद के लिए मतगणना शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। ब्लॉक मुख्यालयों पर रखी मतपेटिकाओं को पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। मतों की गिनती के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
पंचायत एवं नगरीय निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएन सिंह के अनुसार मतगणना के लिए दो-दो टेबल बनाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर चार-चार कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रत्येक प्रत्याशी के लिए दो-दो एजेंट बनाए गए हैं। जो मतगणना प्रक्रिया पर निगरानी रखेंगे।
मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान दिया जाएगा। मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चिरईगांव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 15.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसी प्रकार प्रधान पद के लिए पिंडरा के मंगारी में 51.81 प्रतिशत, काशी विद्यापीठ के नरोत्तमपुर में 47.82 प्रतिशत और बड़ागांव ब्लॉक के बड़ागांव में 42.51 प्रतिशत मतदान हुआ था।
अंजुमन इस्लामिया ने की श्रद्धालुओं की मदद
महाकुंभ के काशी आ रहे श्रद्धालुओं की मदद के लिए अंजुमन इस्लामिया संस्था भी आगे आई है। बृहस्पतिवार को नई सड़क पर उन्हें चाय, बिस्किट और पानी पिलाया। संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद हाजी शाहिद अली मुन्ना ने बताया कि उनको पानी पिलाने के साथ ही चोटिल श्रद्धालुओं की मरहम-पट्टी और दवा की जा रही है।
काशी विद्यापीठ में 27 से होगी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ समाज कार्य विभाग में एमएस डब्ल्यू तृतीय सेमेस्टर (एनईपी) की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। संकायाध्यक्ष और विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम वर्मा ने बताया परीक्षा दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक समाज कार्य संकाय में होगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी विभाग से ली जा सकती है।
महिला मजदूरों ने सम्मलेन में रखा मांगों का प्रस्ताव
प्रतापपुर में मनरेगा मजदूर यूनियन व समता किशोरी युवा मंच ने महिला मजदूर अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में संगठन से जुड़ी दर्जनों गांवों की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर पिपल्स वर्कर्स कोलिएशन ने सभी यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
यात्रा के संयोजक प्रकाश कुमार ने बताया कि यह यात्रा पिछले 25 दिनों से चल रही है, जिसकी शुरुआत दीघा से हुई है और समापन दिल्ली में होगा। इसमें मनरेगा अंतर्गत साल में दो सौ दिनों का काम हर दिन 800 रुपये मजदूरी, सभी का स्वास्थ्य कार्ड बनने, राशन कार्ड पर प्रतिमाह 15 किलो राशन के साथ खाद्य तेल, गैस सिलेंडर और सभी बुजुर्ग महिला मजदूरों को पेंशन की मांग का प्रस्ताव किया गया।
सम्मेलन में सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि ये महिलाओं की श्रम का ही नतीजा है कि हम लोग यहां इतनी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी बात कह रहे है। सम्मेलन में सुरेश राठौर, डॉ महेन्द्र सिंह पटेल, योगिराज, मुकेशप्रधान, महेंद्र, राम सिंह और ओमप्रकाश शामिल रहे।
6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु विश्वनाथ धाम पहुंचे
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में गुरुवार को छह लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। दर्शन के लिए घाट से लेकर विश्वनाथ दरबार तक कतार लगी रही। बाबा दरबार में मंगला आरती से दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। दशाश्वमेध घाट, ललिता घाट, मैदागिन तक लाइन लगी थी। श्रद्धालुओं को पांच से 10 घंटे के इंतजार के बाद बाबा के दर्शन मिले। महाकुंभ से स्नानकर काशी आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दर्शन पूजन किए। उधर, कालभैरव मंदिर, मां अन्नपूर्णा व माता विशालाक्षी मंदिर में भी दर्शन के लिए कतार लगी रही।
दीपदान कर धर्मात्मा निषाद को दी श्रद्धांजलि
मां गंगा निषाद राज सेवा समिति की ओर से बृहस्पतिवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट पर गोरखपुर में मारे गए धर्मात्मा निषाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर 21 दीप जलाए गए। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने धर्मात्मा निषाद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के नाविक समाज ने महाशिवरात्रि की तैयारी कर ली है। नावों का संचालन शाम छह बजे तक ही होगा। सभी नाविक समाज नावों पर लाइफ जैकेट लेकर चलेंगे। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर शिव कुमार निषाद एडवोकेट, जितेंद्र कुमार निषाद, जितेंद्र साहनी, प्रकाश साहनी छोटू, गोलू साहनी, विशाल यादव आदि मौजूद रहे।
ऑनलाइन शिक्षा के लिए संवादात्मक चर्चा जरूरी
अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र बीएचयू में हैदराबाद विश्वविद्यालय के प्रो. जेवी मधुसूदन ने कहा कि प्रभावी ऑनलाइन शिक्षण के लिए संवादात्मक चर्चा के साथ ही स्पष्ट लक्ष्य जरूरी है। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, तमिलनाडु और भारतीय भाषा समिति नई दिल्ली की ओर से कार्यशाला में प्रो. मधुसूदन ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा की प्रमुख विशेषताएं सक्रिय भागीदारी, आत्म-अनुशासन और समय पर प्रतिक्रिया हैं। दूसरे सत्र में उच्च शिक्षा में भारतीय ज्ञान प्रणाली को पुनर्जीवित करने में एआई पर चर्चा की गई। चेन्नई से आए प्रो. के संबत कुमार, डॉ. राजा पाठक ने विचार रखे।
अंजुमन इस्लामिया ने की श्रद्धालुओं की मदद
महाकुंभ के काशी आ रहे श्रद्धालुओं की मदद के लिए अंजुमन इस्लामिया संस्था भी आगे आई है। बृहस्पतिवार को नई सड़क पर उन्हें चाय, बिस्किट और पानी पिलाया। संस्था के अध्यक्ष पूर्व पार्षद हाजी शाहिद अली मुन्ना ने बताया कि उनको पानी पिलाने के साथ ही चोटिल श्रद्धालुओं की मरहम-पट्टी और दवा की जा रही है। श्रद्धालुओं ने संस्था का आभार जताया।
लार्स माॅलर ने बताईं सेक्सोफोन की बारीकियां
प्रख्यात सैक्सोफोन वादक लार्स माॅलर का गुरुवार को सिगरा स्थित एक स्कूल में व्याख्यान हुआ। कला प्रकाश की धरोहर शृंखला के तहत विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को शांत करते हुए लार्स माॅलर ने उन्हें सेक्सोफोन की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि भारतीय शहनाई ने पाश्चात्य वाद्ययंत्र सेक्सोफोन को प्रभावित किया है। उन्होंने जैज संगीत पर पं. रविशंकर, उस्ताद अली अकबर खान औरं उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के प्रभाव से भी उन्हें अवगत कराया।
इस दौरान उन्होंने सेक्सोफोन पर प्रस्तुति दी। तबले पर प्रशांत मिश्र ने संगत की। स्कूल की प्रमुख अनीता पॉलिन डे ने कलाकारों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कला प्रकाश के अध्यक्ष अशोक कपूर ने धरोहर शृंखला के बारे में बताया। संयोजन व धन्यवाद ज्ञापन अभिजित अग्रवाल ने किया।
शुरु हुआ विवाहोत्सव का उल्लास
श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के विवाहोत्सव का महानुष्ठान बृहस्पतिवार को पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक से शुरू हो गया। धाम में 15 प्रधान महादेव विग्रहों की पूजा हुई। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ विश्वभूषण मिश्र ने धाम स्थित मनोकामेश्वर महादेव और चंद्रगुप्तेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजा की।
इसके बाद पूजन सामग्री अर्पित कर शास्त्रोक्त विधि से रुद्राभिषेक किया। न्यास के डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण ने बैकुंठेश्वर और दंडपाणीश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया। वहीं, मंदिर के एसीईओ निखिलेश मिश्र ने अविमुक्तेश्वर महादेव, तारकेश्वर महादेव और नवग्रह मंडपम का रुद्राभिषेक किया।
अब कश्मीर नहीं भारत को जन्नत कहने लगे हैं लोग : इंद्रेश कुमार
आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि महाकुंभ ने पूरे दुनिया को आस्था और समर्पण का भाव सिखाया है। बिना किसी निमंत्रण के एक साथ करोड़ों लोगों का प्रयागराज और काशी पहुंचना सनातन धर्म का उत्कृष्ट प्रदर्शन है। हालांकि, कुछ लोगों को ये नागवार लग रहा है। इसलिए वे गलत बयानबाजी कर रहे हैं।
भानपुर स्थित भाजपा नेता व ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रविशंकर सिंह के घर पहुंचे इंद्रेश ने कहा कि राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अर्जुन खरगे और अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह सनातन धर्म पर प्रहार कर अपनी मानसिक विकृति होने का प्रमाण दिया है, वह आस्था पर चोट पहुंचाने के समान है।
इस दौरान रविशंकर सिंह ने पौधरोपण करने के साथ गरीब परिवार की दो बालिकाओं की स्नातक तक की पढ़ाई का बीड़ा उठाने का निर्णय लिया। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री डॉ. जेपी दुबे, फौजदार शर्मा, ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
वर्षा जल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डब्ल्यूडीसी-2.0 के तहत दो दिवसीय वाटरशेड जागरूकता यात्रा में लोगों को घटते भूजल स्तर और वर्षा जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। तालाब, नाला, बंधी और पौधरोपण को बढ़ावा देकर परंपरागत स्रोतों का संरक्षण करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पांच ग्रामों के ग्राम प्रधान, विधायक सेवापुरी के प्रतिनिधि रामविलास पटेल, प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी आराजीलाइन उपस्थित रहे।
दिव्यांगों को मिलेंगे सहायक उपकरण
भारत विकास परिषद वरुणा सेवा संस्थान की ओर से 8 व 9 मार्च को बिड़ला अस्पताल में अयोजित शिविर में दिव्यांगों को सहायक उपकरण दिए जाएंगे। संस्थापक रमेश लालवानी ने बताया कि इसके लिए दिव्यांग मोबाइल नंबर 7398302132 व 9795451111 पर पंजीकरण करवा सकते हैं।
विद्यापीठ के छात्र नेता को मिली अग्रिम जमानत
बरात में हुए विवाद की रंजिश को लेकर युवक पर प्राणघातक हमला करने के मामले में आरोपी को राहत मिल गई। जिला जज संजीव पांडेय की अदालत ने चंदुआ छित्तूपुर निवासी काशी विद्यापीठ के छात्र नेता सत्य प्रकाश यादव उर्फ टुनटुन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की दशा में 50-50 हजार रुपये की दो जमानतें और बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।
ज्ञानवापी : निगरानी अर्जी की सुनवाई टली
विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) अवधेश कुमार की कोर्ट में गुरुवार को ज्ञानवापी में उर्स सहित अन्य धार्मिक आयोजनों की अनुमति के मामले में हिंदू पक्ष के पक्षकार बनाने के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई टल गई है। अब इस मामले में तीन मार्च की सुनवाई होगी। यह अर्जी लोहता क्षेत्र के मुख्तार अहमद अंसारी की ओर से दाखिल की गई है।
पक्षकार बनने की अर्जी पर सुनवाई हुई
सिविल जज सीनियर डिविजन (फास्ट ट्रैक कोर्ट) युगल शंभू की अदालत में गुरुवार को ज्ञानवापी के वर्ष 1991 के लॉर्ड विश्वेश्वर के केस के वादी हरिहर पांडेय की तीन बेटियों की ओर से पक्षकार बनाने संबंधी अर्जी पर सुनवाई हुई। हरिहर पांडेय की बेटियों मणिकुंतला तिवारी, नीलिमा मिश्र और रेनू पांडेय की ओर से लॉर्ड विश्वेश्वर के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी की तरफ से दाखिल सबूत पर आपत्ति दाखिल करने का समय मांगा गया।
गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल की सजा
विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट)/एएसजे-13 की अदालत ने बीसईपुर निवासी तेज बहादुर उर्फ बहादुर को गैंगस्टर एक्ट के तहत दोषी करार दिया है। साल 2009 में बड़ागांव थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में तेज बहादुर को अदालत ने दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उसे पांच हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया है।
अधिकार सम्मेलन में महिलाओं ने मांगा रोजगार
मनरेगा मजदूर यूनियन व समता किशोरी युवा मंच की ओर से गुरुवार को प्रतापपुर गांव में महिला मजदूर अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें राेजगार की मांग की गई। सभी बुजुर्ग महिला मजदूरों को पेंशन की मांग का प्रस्ताव पास किया गया।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द मूर्ति ने कहा कि महिलाएं आज पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रही हैं। मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि महिलाओं को कभी दुर्गा, कभी काली के नाम पर पूजा तो जाता है, पर समाज में इनके साथ शोषण भी किया जाता है। इसके लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा।
अपना दल कमेरावादी ने किया प्रदर्शन
अपना दल कमेरावादी के कार्यकताओं ने जातिवार जनगणना में विलंब होने और किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को विरोध जताया। शास्त्रीघाट वरुणापुल पर जुटे कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव किसान मंच अर्जुन सिंह पटेल ने जातिवार जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। हम सरकार से मांग करते हैं भिन्न-भिन्न जातियों में बंटी जनता की जातिवार जनगणना हो। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की।
भोगाबीर में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, पथराव
भोगाबीर इलाके में गुरुवार की रात छात्रों के दो गुट के बीच मारपीट के बाद पथराव हुआ। सूचना पाकर लंका थाने की पुलिस पहुंची तो दोनों गुट के छात्र मौके से भाग गए। पुलिस मौके पर मिली एक क्षतिग्रस्त बाइक को लंका थाने ले आई। उधर, इस संबंध में लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि भोगाबीर के स्थानीय लोगों और कुछ छात्रों के बीच विवाद की सूचना मिली थी।
मौके पर जाने पर पता लगा कि भोगाबीर के स्थानीय लोगों से नहीं बल्कि छात्रों के दो गुटों के बीच ही विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर भी फेंका था। पितरकुंडा निवासी एक व्यक्ति की क्षतिग्रस्त बाइक मिली है। इलाके के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पूरी तरह से शांति है।
100 ई-बसों की खरीद का भी रास्ता साफ
यूपी बजट में 100 करोड़ रुपये ई-बस खरीद की घोषणा से वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड को भी उम्मीद जगी है। बजट के अभाव में 100 नई ई-बस की खरीद नहीं हो पा रही थी। अब बजट जारी होते ही सिटी में 100 नई ई-बस की खेप भी पहुंच जाएगी। इस तरह वाराणसी सिटी में ई-बसों की संख्या 150 हो जाएगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एमडी परशुराम पांडेय ने बताया कि पहले ही 100 ई-बसें मिलने की घोषणा हो चुकी है।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को दी सहमति
कर्नल विनोद पीएमजी ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मुलाकात कर डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस आयुक्त के साथ इस मीटिंग में पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस और पुलिस जवानों के लिए 20 रुपये सालाना प्रीमियम पर 2 लाख रुपये के इंश्योरेंस वाले प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर चर्चा की। इसके लिए पुलिस कमिश्नर ने सहमति जताई और आश्वासन दिया।
आजीविका मिशन से सभी पात्रों को जोड़ें : सीडीओ
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम की समीक्षा गुरुवार को सीडीओ हिमांशु नागपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। उन्होंने सभी पात्रों को आजीविका मिशन से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा कि चिरईगावं, हरहुआ, काशी विद्यापीठ में संचालित अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र परिवारों को मिशन से जाेड़ा जाए। समूहों को उनके संबंधित ग्राम संगठन, ग्राम संगठनों को उनके संकुल संगठनों से जोड़ने को कहा।
कम वसूली पर नोटिस जारी करने के निर्देश
वीडीए सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने गुरुवार को वीडीए सभागार में साप्ताहिक कार्यों की समीक्षा की। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम शमन शुल्क जमा कराने वाले संबंधित जोनल अधिकारी व अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
वार्ड-दशाश्वमेध, चेतगंज, चौक व कोतवाली, भेलूपुर व नगवां, रामनगर व मुगलसराय के अधिकारियों से कहा कि अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। अनधिकृत रूप से संचालित पेट्रोल/डीजल/सीएनजी फिलिंग स्टेशनों के विरुद्ध कार्रवाई करें।
पीएचसी पर गैराज में मिलीं दवाइयां, रैन बसेरे में कबाड़
जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की सुविधाओं की हकीकत जानने निकले सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के सामने पीएचसी सेवापुरी में व्यवस्था की पोल खुल गई। पीएचसी में गैराज में दवाइयां रखी मिलीं। तीमारदारों के रहने के लिए बनवाए गए रैन बसेरे में कबाड़ रखा गया था। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएमओ ने पीएचसी प्रभारी डॉ. अमित सिंह से पूछताछ की तो बताया कि भवन और जगह के अभाव में दवाइयों को गैराज में ही रखना पड़ रहा है।
पिटाई करने वालों पर कार्रवाई की मांग
घसियारी टोला की रहने वाली राधा यादव से दुर्गाकुंड मंदिर में मारपीट की गई। राधा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि 21 जनवरी को दुर्गाकुंड मंदिर में पूजा करते समय महिला गार्ड ने अकारण ही उससे मारपीट की। दुर्गाकुंड पुलिस चौकी और भेलूपुर थाने में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
नोडल शिक्षकों को ऑनलाइन परीक्षा की जिम्मेदारी
पिंडरा ब्लॉक के बीआरसी मंगारी में गुरुवार को विकास खंड के नोडल शिक्षकों की बैठक हुई। अध्यक्षता कर बीईओ विनोद कुमार मिश्रा ने 22 फरवरी को निपुण एसेसमेंट के तहत होनी वाली ऑनलाइन परीक्षा के तैयारियों के लिए निर्देश दिए।
साथ ही नोडल शिक्षकों को दायित्व सौंरा। रणनीति बनाकर प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ समन्वय बनाकर विद्यालय को निपुण बनाने पर जोर देने की बात कही। निपुण नहीं हो पाए विद्यालय के बच्चों के लिए सामग्री बांटी गई। बैठक में एआरपी अजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, संजय वर्मा और कमलेश कुमार मौजूद रहे।
एआई के प्रयोग से कार्यों में उत्कृष्टता संभव
बीएचयू के विज्ञान संस्थान में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के प्रयोग पर चर्चा हुई। जेएनयू के प्रो. डीपी विद्यार्थी ने कहा कि एआई के प्रयोग से कार्यों में उत्कृष्टता संभव है। इसके अलावा हाई रिजॉल्यूशन डिजिटल स्कैन से होने वाले लाभ के बारे में भी बताया गया।
प्रो. डीपी विद्यार्थी ने कहा कि एआई टू सुपर एआई संकीर्ण या विशिष्ट कृत्रिम बुद्धिमत्ता से प्रगति को संदर्भित करता है। टाटा मेमोरियल सेंटर नवी मुंबई की डॉ. तृप्ति बमेटा ने गीगा पिक्सल संपूर्ण स्लाइड छवियां: निदान और ऑन्कोलॉजी अनुसंधान में परिवर्तन विषय पर बात रखी। पांचवें ऑनलाइन सत्र में प्रतिभागियों ने ऑनलाइन मोड में 10 पेपर प्रस्तुत किए।
संस्कृत विवि में बीएड परीक्षा के लिए 28 तक आवेदन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में 2024-26 शिक्षा शास्त्री यानी बीएड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित छात्र-छात्राएं 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। 28 तक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम (पेमेंट गेटवे) के माध्यम से शुल्क जमा कर परीक्षा फॉर्म भरना होगा। महाविद्यालयों की ओर से छात्र नामावली सहित अन्य संबंधी कागजात जमा होंगे।
विद्यापीठ में 28 फरवरी को होगी सेमेस्टर परीक्षा
विद्यापीठ के दर्शनशास्त्र विभाग में बीए प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-25 के छात्रों की विभागीय आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा 28 फरवरी को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. एमएम वर्मा ने बताया कि 25 नवंबर की परीक्षा सुबह 9 बजे से होगी।
आज चार घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति
पांडेयपुर से आजमगढ़ रिंग रोड मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे खंभों की शिफ्टिंग और पेड़ों की कटाई करवाई जा रही है। इस वजह से 21 फरवरी को 11 केवी सोयेपुर, 11 केवी लालपुर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ठप रहेगी। इसके अलावा 11 केवी अमरपुर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यानी 5 घंटे तक बंद रहेगी।
बनारस स्टेशन पर भी बना होल्डिंग एरिया
महाशिवरात्रि और महाकुंभ के पलट प्रवाह को देखते हुए बनारस भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की जा रही है। बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर 2200 वर्गफीट में अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि दो हजार यात्रियों की क्षमता के होल्डिंग एरिया की बनारस स्टेशन पर व्यवस्था की गई है।
आईआईटी बीएचयू में तीन दिन चलेगा एमयूएन शिखर सम्मेलन
आईआईटी बीएचयू में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) का 13वां संस्करण 21 से 23 फरवरी तक होगा। तीन दिन के आयोजन में भारत और विदेशों से युवा राजनयिक भाग लेंगे। 2012 में स्थापित, आईआईटी बीएचयू एमयूएन ने 5,100 प्रतिनिधियों की मेजबानी की।
मॉडल यूनाइटेड नेशंस सचिव-जनरल रॉन रेक्सी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय आयोग फॉर को-ऑपरेशन विद यूनेस्को और भारत-भूटान के लिए संयुक्त राष्ट्र सूचना केंद्र से मान्यता प्राप्त, आईआईटी बीएचयू एमयूएन एक प्रमुख मंच है। पिछले संस्करणों को भारत के प्रधानमंत्री और वेनेजुएला, मंगोलिया और रोमानिया के राजदूतों सहित प्रमुख राजनयिकों का समर्थन प्राप्त हुआ है, जो इसकी वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाता है। आठ सत्रों में गहन बहस, संकट वार्ता और नीति-निर्णय की प्रक्रियाएं चलेंगी।
ये सात समितियां होंगी शामिल : संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद, अखिल भारतीय राजनीतिक दलों की बैठक, संयुक्त संसदीय समिति, संयुक्त राष्ट्र महिला स्थिति आयोग, अपरिहार्यकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति-अंतरराष्ट्रीय प्रेस।
बदलाव : पीएम केयर्स लाभार्थियों को भी मिलेगी मुफ्त कोचिंग की सुविधा
अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) छात्रों के साथ-साथ अब पीएम-केयर्स योजना के लाभार्थी भी उच्च गुणवत्ता वाली मुफ्त कोचिंग सुविधा हासिल कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने योजना में थोड़ा बदलाव किया है। पीएम केयर्स के तहत लाभार्थी बच्चों के लिए मुफ्त कोचिंग योजना के तहत जाति और आय संबंधी नियमों में भी ढील दी गई है।
ये कदम छठी पंचवर्षीय योजना के दौरान शुरू की गई निशुल्क कोचिंग योजना की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है। बदलाव के बाद अब पीएम केयर्स लाभार्थी भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग ले सकेंगे। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और राज्य लोक सेवा आयोग की तरफ से सिविल सेवा परीक्षाओं के अलावा बैंकों, बीमा कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) से जुड़ी अधिकारी-ग्रेड भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
मुफ्त कोचिंग योजना के तहत हर साल 3,500 छात्रों का चयन किया जाएगा। 70 प्रतिशत सीट एससी छात्रों और 30 प्रतिशत ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी। हालांकि, पीएम केयर्स के लाभार्थी मामले में प्रवेश पाने वाले छात्रों की संख्या पर कोई सीमा नहीं होगी। इच्छुक छात्रों को इंजीनियरिंग (आईआईटी-जेईई), चिकित्सा (नीट), प्रबंधन (कैट) और कानून (सीएलएटी) जैसे क्षेत्रों में प्रमुख संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए भी कोचिंग मिलेगी।
एलटी काॅलेज में नक्षत्रशाला, नमो घाट पर बनेगी साइंस सिटी
प्रदेश सरकार ने बजट में विज्ञान पार्कों, साइंस सिटी और नक्षत्रशालाओं के 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसके तहत वाराणसी में साइंस सिटी और नक्षत्रशाला के लिए 50 करोड़ रुपये रखा है। यहां अर्दली बाजार स्थित एलटी काॅलेज में नक्षत्रशाला और नमो घाट के पास साइंस सिटी का निर्माण कराया जाएगा।
लखनऊ और कोलकाता की तर्ज पर एलटी काॅलेज में बनने वाले नक्षत्रशाला में ऑडियो विजुअल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। ऑडिटोरियम सहित प्रदर्शनी स्थल, सेमिनार हॉल, सम्मेलनों के लिए कक्ष, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग रूम का निर्माण किया जाएगा। इसमें ग्रह और नक्षत्र के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा नमो घाट पर बनने वाले साइंस पार्क में आने वाले छात्र जटिल समस्याओं को भी खेल-खेल में सीख सकेंगे।
BHU
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू से जुड़े स्कूलों में 20 मार्च तक आवेदन
बीएचयू से जुड़े विद्यालयों में 2025-26 में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा पोर्टल से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
20 मार्च तक आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की गई है। इसके बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में संशोधन के लिए एक सप्ताह का मौका दिया जाएगा। विश्वविद्यालय से जुड़े सेंट्रल हिंदू ब्वायज और गर्ल्स स्कूल में कक्षा 6, 9 और 11 के साथ ही सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल बाल वाटिका-2, सीएचएस के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बरकछा मिर्जापुर में बाल वाटिका-3 के साथ ही रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया होनी है।
बीएचयू के परीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। 20 मार्च तक आवेदन के बाद 21 से 27 मार्च तक आवेदन पत्र में संशोधन किया जा सकता है। जिन कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा करवाई जानी है, उसके लिए 11 अप्रैल से ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय की ओर से स्कूली प्रवेश परीक्षा का जो बुलेटिन तैयार करवाया गया है, उसके अनुसार कक्षा 9-11 के लिए 7 से 11 मई तक प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। पांच जून तक परिणाम जारी करने की तिथि भी प्रस्तावित की गई है। इस बारे में विस्तृत जानकारी परीक्षा पोर्टल से ली जा सकती है। इससे छात्रों को काफी मदद मिलेगी।