फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बाबा के धाम में नए साल से नवविवाहित लगाएंगे सात फेरे, जनवरी 2023 से बाबा के आंगन में गूंजेगी शहनाई

Tue, 29 Nov 2022 10:24 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

नव्य, भव्य और दिव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम में नए साल से सनातन धर्मी बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर गृहस्थ आश्रम की शुरूआत कर सकेंगे। प्राचीन परंपराओं के अनुसार ही धाम में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
यहां शादी में दूल्हे को उल्टा लटका कर होती है पिटाई - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदिविश्वेश्वर के धाम में अग्निेदव को साक्षी मानकर सात जन्म के बंधन में बंधने का ख्वाब अगले साल से ही पूरा हो सकेगा। जनवरी 2023 से ही बाबा के धाम में शादियों के लिए बुकिंग की शुरूआत होगी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्राचीन परंपराओं के अनुसार ही वैवाहिक और मांगलिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। मंदिर न्यास ने वैवाहिक आयोजनों के लिए दिल्ली की इवेंट कंपनी का चयन किया है। हालांकि नवंबर माह से ही वैवाहिक आयोजन शुरू होने थे लेकिन किसी ने भी इसके लिए कोई आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन


नव्य, भव्य और दिव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम में नए साल से सनातन धर्मी बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर गृहस्थ आश्रम की शुरूआत कर सकेंगे। प्राचीन परंपराओं के अनुसार ही धाम में वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। विवाह की बुकिंग व आयोजन के लिए कंपनी का चयन भी इन्हीं शर्तों के आधार पर ही किया गया है। बाबा विश्वनाथ का आशीष लेकर नवविवाहित जोड़े नवजीवन की शुरूआत करेंगे।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि बाबा के धाम में विवाह के लिए कंपनी को चयन हो चुका है। अभी तक विवाह की बुकिंग के लिए कोई आवेदन नहीं आया है। संभावना है कि जनवरी माह से बाबा के धाम में वैवाहिक आयोजन शुरू हो सकते हैं। कर्मकांड के साथ ही धार्मिक आयोजन व संस्कारों को भी करने की सुविधा दी जाएगी। संगोष्ठियां और सांस्कृतिक आयोजन तो आरंभ हो गए हैं। इवेंट कंपनी ही धाम में विवाह करने वालों की बुकिंग करेगी। आयोजन श्री काशी विश्वनाथ धाम की महत्ता, प्राचीन परंपरा व संस्कृति के अनुसार ही होंगे। विवाह के दौरान डीजे के साथ ही कई तरह के प्रतिबंध के साथ ही इवेंट कंपनी को चयनित किया गया है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की जेब के अनुसार ही होगा शुल्क
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम में विवाह के अलावा अन्य कर्मकांड व संस्कार के लिए शुल्क का निर्धारण इवेंट कंपनी करेगी। इसमें यह ध्यान रखा गया है कि शुल्क पूरी तरह से श्रद्धालुओं की जेब के अनुसार मुफीद हो। विवाह के दौरान श्रद्धालुओं को सात्विक भोजन ही मिलेगा। शादी विवाह और सामाजिक कार्यक्रम के दौरान ऐसे किसी भी कृत्य की अनुमति नहीं होगी, जो धार्मिक रूप से अनुचित हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें