किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, गिरफ्तार
राजातालाब थाने की पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर धमकाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान काजीचक बभनियांव निवासी रिंकू पटेल के रूप में हुई है। राजातालाब थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में गत दो जून को मुकदमा दर्ज किया गया था।
महिला से एक लाख की ठगी
वाराणसी में साइबर ठगों ने शातिर तरीके से एक महिला के खाते से लगभग एक लाख रुपये निकाल लिए। दो बार में ऑनलाइन पेमेंट कर ठगी की गई है। भुक्तभोगी के अनुसार, चार लाख रुपये निकालने की कोशिश की जा रही थी। इस मामले में साइबर सेल ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी बृंदा नगर की रहने वाली सुरुचि सिंह ने फ्लिपकार्ट से कुछ सामान मंगवाया गया था। उसे रिटर्न करने के लिए ऑनलाइन दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया।
दूसरी तरफ से जालसाज से बात हो रही थी। उसने पहले व्हाट्सएप नंबर पूछा और उस पर कॉल किया। उसके बाद उसने स्क्रीन शेयर करवाकर फोन पे के यूपीआई से दो बार में क्रमश: 70074 और 28999 रुपये खाते से उड़ा डाले। भुक्तभोगी महिला ने इसकी सूचना अपने बैंक को दी। इसके बाद साइबर क्राइम को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया।