फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: SC/ST आयोग ने BHU को भेजा नोटिस, आग से तीन झुलसे; पढ़ें वाराणसी की खास खबरें

Sun, 13 Apr 2025 05:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू से रिजर्वेशन सीट पर नियुक्ति के एक मामले को लेकर एससी/एसटी आयोग ने जवाब-तलब किया है। वहीं, फ्रिज का कंप्रेशर फटने से दो महिलाएं सहित एक किशोरी झुलस गई। आइए जानते हैं अन्य खबरें...
विज्ञापन
वाराणसी की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

News Update: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग ने बीएचयू से रिजर्वेशन सीट पर नियुक्ति के एक मामले को लेकर जवाब-तलब किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को नोटिस भेजकर कहा है कि 15 दिन में जवाब दिया जाए। ये नोटिस कुलपति को संबोधित करते हुए भेजा गया है।

विज्ञापन


राजवारी के संजय सिंह ने बीएचयू के एक विभाग में रिजर्वेशन सीट में हेरफेर की शिकायत की गई थी। इस पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए जांच की बात कही है। बीएचयू से इस मसले का पूरा जवाब डाक से या फिर स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग ने ये भी बताया कि जवाब न मिलने पर अनुच्छेद 338 के तहत समन भी जारी किया जा सकता है।

फ्रिज का कंप्रेशर फटा, दो महिलाएं और एक किशोरी झुलसी
कैंट थाना क्षेत्र के अनौला गांव में डीह बाबा मंदिर के पास एक घर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से आग लग गई। हादसे में एक किशोरी और दो महिलाएं झुलस गईं। पुलिस की मदद से परिजन तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल से तीनों को मंडलीय अस्पताल की बर्न यूनिट के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


अनौला गांव निवासी राधेश्याम पटेल उर्फ मुन्नू पटेल के घर के किचन में रखे फ्रिज का कंप्रेशर शनिवार रात अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। इसके चलते आग लग गई। हादसे में फ्रिज के पास सुशीला देवी (65), उर्मिला (35) और पायल पटेल (15) आग की लपटों से झुलस गईं।

युवक की पिटाई करके कुएं में फेंका, मुकदमा दर्ज
टिकरी के रहने वाले राहुल कुमार ने शुक्रवार की रात चितईपुर थाने में टंकर उर्फ मोनू यादव और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राहुल ने पुलिस को बताया कि टंकर ने अपने दोस्त के साथ उससे अकारण ही गांव में मारपीट की। मारपीट के बाद जान से मारने की नीयत से उसे कुएं में धकेल दिया। राहुल का शोर सुनकर ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। उपचार कराने के बाद वह पुलिस से शिकायत किया।

सर्वे टीम के साथ गालीगलौज, चप्पल से मारा, केस दर्ज
जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना बाजार में सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत की जा रही जमीन का सर्वे करने वाली टीम के साथ चप्पल से मारपीट की गई। जंसा थाने में कुरौना गांव के राजू और अमरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सर्वे करने वाली कार्यदायी संस्था के सहायक प्रबंधक लाइजनिंग मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने के अलमासपुर निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि उनकी टीम में शामिल लोगों से गालीगलौज और धक्कामुक्की की गई। सर्वे टीम की ओर से आपत्ति जताने पर आरोपियों ने चप्पल फेंककर मारा। जंसा थाने की पुलिस ने संस्था के मैनेजर (मानव संसाधन) बिहार के चंपारण के मठिया निवासी अभिषेक सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दुकान में घुसकर दुकानदार पर हमला, मुकदमा
बड़ागांव के गांगकला भठ्ठा क्षेत्र की एक दुकान पर बैठे दुकानदार पर एक युवक ने हमला कर दिया। इस मामले में बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुआर, नथईपुर निवासी शमशेर अली ने पुलिस को बताया कि वह माला-फूल की दुकान पर बैठे थे। शुक्रवार शाम 4.30 बजे गांगकला निवासी करन सोनकर उनकी दुकान में घुस आया। अकारण ही उसने ईंट से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद करन ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया।

पारिवारिक विवाद में महिला से मारपीट, मोबाइल फोन तोड़ा
जैतपुरा थाने के नाटी इमली में पारिवारिक विवाद में महिला के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। पीड़िता मीरा सिंह ने जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मीरा सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहती है। देवर सतीश सिंह परिवार के साथ नीचे रहता है।

पानी और संपत्ति को लेकर देवर अकसर विवाद करता है। कहासुनी के दौरान सतीश सिंह और बेटे सन्नी ने उनके साथ मारपीट की। दोनों ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। सतीश की पत्नी माधुरी सिंह और बेटी अल्का सिंह भी मारपीट में शामिल थी।

ऑटो रिक्शा की बैट्री चोरी
जैतपुरा थाना क्षेत्र के सरैया इलाके में ऑटो रिक्शा की बैट्री चोर चुरा ले गए। ऑटो रिक्शा मालिक लाटभैरव (सरैया) निवासी सूरज अग्रहरी ने जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि वह ऑटो रिक्शा पुराना पुल के पास मछली मंडी के समीप खड़ा किया था।

आरपीएफ ने 31 लोगों पर की कार्रवाई
ट्रेन के महिला व दिव्यांग कोच में सफर करने वाले अनाधिकृत यात्रियों के खिलाफ शनिवार को कैंट आरपीएफ ने अभियान चलाया। कैंट स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों समेत अन्य मामलों में 31 लोगों पर कार्रवाई की। आरपीएफ प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि कुछ यात्रियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। ट्रेन में दिव्यांग व महिलाओं के लिए अलग महिला कोच लगाया जाता है। इस कोच में अन्य लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित होता है। बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं।

घर में घुसकर चार पुरुषों और पांच महिलाओं ने किया हमला
रोहनिया के कनेरी गांव में नौ महिलाओं और पुरुष ने घर में घुसकर ईंट-पत्थर और हॉकी-डंडे से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कनेरी गांव के गौरीशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि वह अपने बरामदे में बैठा था। कहासुनी को लेकर बच्छांव के रवि व शनि चारपहिया वाहन से दो पुरुष और पांच महिलाओं को लेकर आए। सभी ने घर में घुसकर उन पर और उनके पुत्र विपिन कुमार पर हमला कर दिया। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है।

जमीन के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 4 घायल
मिर्जामुराद के लच्छापुर गांव में शनिवार शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने मिर्जामुराद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लच्छापुर गांव निवासी राजेश और बृजेश सगे भाई हैं।

राजेश का आरोप है कि उनके छोटे भाई बृजेश ने पैतृक संपत्ति की वसीयत फर्जी तरीके से कराई है। आए दिन विवाद होता है। पंपिंग सेट साझे में होने के नाते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हुई। राजेश पटेल, उनकी पत्नी मंजू देवी और बेटा विकास घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष से बृजेश को भी चोट लगी है। 

पिता ने दो पुत्रों पर दर्ज कराया केस
रोहनिया के घाटमपुर गांव निवासी कल्पनाथ पांडेय का आरोप है कि उनके पुत्र शिवशंकर और राजकुमार ने बेवजह गालीगलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों का सम्मान
बीएचयू के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में बाबा साहब की 134वीं जयंती मनाई गई। अंबेडकरवाद की समकालीन प्रासंगिकता विषय पर छात्र-छात्राओं द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता किया गया। विजेता छात्र आशुतोष कुमार दीपक, अमन कुमार, शैलेश कुमार को केंद्र की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आंबेडकर के सामाजिक राजनीतिक, सांस्कृतिक, मानविकी, आर्थिक, विधिक और बौद्धिक विचारों पर मंथन किया गया। इस दौरान विधि संकाय की प्रो. बिभा त्रिपाठी, केंद्र के समन्वयक प्रो. आर एन खरवार सहित कई प्रोफेसर मौजूद रहे।

प्राथमिक विद्यालय में कागज पर 98 बच्चे, 30 ने की पढ़ाई
प्राथमिक विद्यालय जगतपुर में कागज पर 98 बच्चों का नामांकन है, लेकिन शनिवार को विद्यालय में केवल 30 बच्चे ही रहे। यह स्थिति तब है जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से बच्चों का नामांकन और कक्षा में उनकी उपस्थिति बढ़ाने को कहा जा रहा है। विद्यालय में कुछ बच्चे बिना यूनिफाॅर्म के पढ़ने पहुंचे थे।

7 अध्यापक 1 शिक्षामित्र वाले विद्यालय में दो कमरे जर्जर हॉल में हैं। इसमें ताला बंद कर दिया गया है। इन कमरों की जगह नए कमरे नहीं बनाए जाते तो कोई हादसा भी हो सकता है। प्रधानाध्यापक डाॅ. दिनेश चंद्र ने बताया कि गांव में बच्चों के घर जाकर उनके अभिभावकों से मिलकर हर दिन स्कूल भेजने को कहा जा रहा है।

51 फीट ऊंचे हनुमान को पहनाई 35 किलो की तुलसी की माला
हनुमान प्राकट्योत्सव पर हरहुआ स्थित 51 फीट ऊंची वरद आंजनेय प्रतिमा के समक्ष शनिवार को अखंड हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। बाबतपुर को शहर से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थापित हनुमान जी की इस विशालकाय प्रतिमा की पूजा करने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, टी राम भी शामिल रहे।

आयोजक एक कंपनी के सीएमडी और चेयरमैन रामगोपाल सिंह, समाजसेविका ममता राय व ज्योतिषाचार्य डॉ. सीबी सिंह ने 35 किलो की 45 फीट लंबी तुलसी की माला पहनाकर पूजन अर्चन किया। साथ ही पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी की दीर्घायु की कामना की। रामगोपाल सिंह, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, समाजसेवी आलोक सिंह ने भी दर्शन पूजन किया।

वसंत कन्या कॉलेज में शास्त्रीय सुरों पर हुई छात्राओं की ट्रेनिंग
कमच्छा स्थित वसंत कन्या महाविद्यालय की संगीत कार्यशाला में शास्त्रीय सुरों पर छात्राओं की ट्रेनिंग हुई। इस दौरान रियाज और मंच प्रस्तुतियां भी हुईं। शनिवार को छात्राओं ने राग अलहैया बिलावल, राग यमन और सिखाई हुई बोल बनाव की ठुमरी पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। 

हारमोनियम पर विनीता गुजराती, तबले पर सौम्य कांति मुखर्जी ने कला का शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. रामशंकर ने राग भीम पलासी में मंदार नहीं आयें पिया और द्रुत खयाल में लगन लगी और राम विवाह पर चैती गायन सुनाकर लोगों को अपना मुरीद बना लिया। हारमोनियम पर हर्षित उपाध्याय, तानपुरे पर इशान घोष ने संगत की।

प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि संगीत से संस्कृति को सहेजा जा सकता है। संयोजिका प्रो. सीमा वर्मा ने कार्यक्रम की एक रिपोर्ट प्रस्तुत कर अलग-अलग कॉलेजों की छात्राओं का फीडबैक लिया। कलाकार डॉ. रामशंकर को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में बीएचयू, भातखंडे विद्यापीठ लखनऊ, नाद स्वर चेन्नई, स्वरंगण काशी, आर्य महिला इंटर कॉलेज, आर्य महिला पीजी कॉलेज, श्रीअग्रसेन पीजी कॉलेज, विद्यापीठ के छात्राओं की प्रस्तुतियां हुईं। वहीं बीएचयू मंच कला संकाय की डीन प्रो. संगीता पंडित और डॉ. पूनम वर्मा समेत बड़ी संख्या में संगीत प्रोफेसरों की मौजूदगी रही।

शरणागत की रक्षा करते हैं भगवान: पं. विष्णु कांत
वेदाचार्य पं. विष्णु कांत शास्त्री ने कहा कि जब मनुष्य निर्मल भाव से परमात्मा की शरण में जाता है, तो नारायण उसकी सब प्रकार से रक्षा करते हैं। चौबेपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को उन्होंने मानव जीवन से जुड़े बिंदुओं को धर्म से जोड़ कर विस्तार से वर्णन किया। कथा श्रवण करने पूर्व न्यायाधीश अजीत कुमार तिवारी, अरूण तिवारी, रवि तिवारी, अनुराग तिवारी, अपूर्व कुमार तिवारी, विनोद चतुर्वेदी, हवलदार सिंह पहुंचे थे। 

आयुषी सौरभ के कथक नृत्य से झंकृत हुई वरुणा संध्या
वाराणसी छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर शनिवार को कैंटोनमेंट के नेहरू पार्क में वरुणा संध्या का आयोजन हुआ। इसमें आयुषी बरनवाल और सौरभ दास ने गणेश वंदना की। इसके बाद श्री राम चंद्र कृपालु भजमन एवं अंत में शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति की गई।

दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कलाकारों को प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री से सम्मानित शहनाई वादक रमेश कुमार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मूर्तिकार बद्री प्रसाद प्रजापति, काशी राम कुशवाहा समेत कला प्रेमी मौजूद रहे।

गायन-वादन से ताल शिरोमणि को दी संगीतांजलि
बनारस घराने के मूर्धन्य तबला वादक ताल शिरोमणि पं. छोटेलाल मिश्र की 86वीं जयंती पर शनिवार को दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में संगीतांजलि का आयोजन हुआ। कलाकारों ने कला साधना से उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

छोटेलाल मिश्र संगीत अभिकल्प अकादमी एवं कला सृष्टि की ओर से आयोजित संगीत संध्या की शुरुआत संगीतज्ञ डॉ. राजेश्वर आचार्य सहित अन्य कलाकारों ने छोटेलाल के तैल चित्र पर पुष्प चढ़ाए। सिद्धार्थ चक्रवर्ती ने स्वतंत्र तबला वादन किया। संवादिनी पर युवा कलाकार मोहित साहनी ने संगत की। राहुल भट्ट ने शास्त्रीय गायन किया। 

स्वामी ब्रह्मविद्यानंद तीर्थ की पुण्यतिथि मनाई गई
स्वामी ब्रह्मविद्यानंद तीर्थ महाराज की पुण्यतिथि शनिवार को अस्सी स्थित श्री रामेश्वर मठ में मनाई गई। स्वामी नारायणानंद तीर्थ महाराज की अध्यक्षता में साधु-संतों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। स्वामी नारायणनंद तीर्थ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी नारायणनंद तीर्थ वेद विद्यालय के बटुकों ने चारों वेदों से मंगलाचरण किया।

भंडारे में साधु-संतों व लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वागत काशी धर्म के पीठाधीश्वर के उत्तराधिकारी शिष्य स्वामी लखन स्वरूप ब्रह्मचारी, संचालन मठ के प्रबंधक वरुणेश चंद दीक्षित एवं धन्यवाद प्राचार्य डॉ. शिवदत्त द्विवेदी ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. जयंतपति त्रिपाठी, रामयश मिश्र, संजय कुमार मिश्रा, योगेश तिवारी, अमित कुमार पांडेय रहे। 

रामनवमी महोत्सव पर हुआ प्रतिभा सम्मान
केसरवानी समिति की ओर से शनिवार को सुद्धिपुर शिवपुर स्थित कादम्बिनी लॉन में रामनवमी महोत्सव, हनुमान जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ महर्षि कश्यप व प्रभु श्रीरामचंद्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल 10वीं व 12वीं में सफल छात्रों को सम्मानित किया।

गायक हंसराज एवं गायिका प्रियंका पांडेय ने भजन की प्रस्तुति दी। छात्रा अनन्या केशरी, भूवी केशरी ने नृत्य से सबका मन मोह लिया। स्वागत समिति के अध्यक्ष विजय कुमार केशरी तथा संचालन रामबाबू केशरी ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार केशरी, नंद लाल केशरी, राजेश केशरी, कमलेश केशरी आदि रहे।

संकटमोचन का हुआ बैठकी शृंगार
हनुमान प्राकट्योत्सव पर संकटमोचन मंदिर में शनिवार को बैठकी शृंगार सहित विविध अनुष्ठान हुए। दर्शन पूजन के लिए भक्तों जनसैलाब उमड़ा रहा। भोर से रात तक कतार लगी रही। विभिन्न इलाकों से निकली ध्वजा यात्राएं मंदिर पहुंचीं। हनुमत प्रभु के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के कीर्तन मंडलियों ने अखंड सीताराम कीर्तन का पाठ किया। कलाकारों ने शहनाई की धुन हनुमत प्रभु को सुनाई। पवनपुत्र की आरती के साथ ही 2500 किलो लड्डू का भोग लगा। 

समाजसेवी पं. सुभाष मिश्र का निधन
समाज सेवी पं. सुभाष मिश्र का शहर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। गुरुवार को मणिकर्णिका घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। बड़े बेटे रोहित मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन पर राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, मेयर अशोक तिवारी, विधायक नीलकंठ तिवारी ने शोक व्यक्त किया।

महाकुंभ में भटकी महिला को आश्रम ने परिजनों से मिली
महाकुंभ के दौरान अपनों से बिछड़ी वृद्ध राजदेई (75) को अपना घर आश्रम ने शनिवार को उनके परिजनों से मिलवाया। आश्रम के संस्थापक डॉ. के निरंजन ने बताया कि 8 फरवरी 2025 को वृद्ध मलदहिया चौराहे से असहाय अवस्था में मिली थी।

लगातार सेवा के उपरांत इन्होंने अपने घर का पता अंबेडकर नगर जिले में बताया। वहां के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर उनके घर तक सूचना दी गई ।परिजनों के अनुसार यह महाकुंभ मेला स्नान के लिए गई थी। वहीं से मेले में भटक गई थी। आश्रम से मिली सूचना के आधार पर आज उनकी बहू आश्रम आकर अपने साथ ले गई।

बिना सत्यापन के होगी गेहूं खरीद
गेहूं खरीद में कृषक पंजीकरण की प्रक्रिया का निर्धारण और राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन एवं सत्यापन की सीमा में छूट दी गई है। यह आदेश खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त ने दिया है। आदेश के अनुसार 100 क्विंटल तक सीमा सत्यापन से मुक्त है। कृषक के सत्यापन में विभिन्न कारणों से विलंब होने के कारण कृषकों को गेहूं बेचने में असुविधा हो रही है। किसानों को असुविधा ना हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया।

पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर हुई बैठक
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की मासिक बैठक शनिवार को लोक निर्माण विभाग वरूणापुल में हुई। इसमें सदर वाराणसी के सेवा निवृत्त संग्रह अमीनों का वेतन निर्धारण 2016 से अभी तक न होने का मुद्दा उठाया गया। इसके बाद आठवें वेतन आयोग के संस्तुतियों को वर्ष 2025 के पूर्व सेवा निवृत्त कर्मचारियों पर भी लागू करने हेतु मांग की की गई। संचालन जिलामंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान इं० आनंद लाल, संजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, फूलचंद यादव, संत लाल यादव मौजूद रहे।

आईटीआई में 17 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान करौंदी में 17 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे कैंपस प्लेसमेंट होगा। जिसमें उत्तराखंड की एक कंपनी शामिल होगी। मेले में 150 वैकेंसी है। कैंपस सेलेक्शन प्रभारी सुनील कुशवाहा ने बताया कि अभ्यर्थियों को उत्तराखंड में 23626 रुपये प्रति माह पर नौकरी दी जाएगी।

आईटीआई पुरुष ट्रेड के फिटर, वेल्डर, मशीनिष्ट, मशीनिष्ट (ग्राइंडर), टर्नर, मेकेनिक डीजल और महिला ट्रेड के कोपा, शीट मेटल, पीपीओटी सहित अन्य ट्रेड के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। साथ ही 2022, 2023 और 2024 के पासआउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। बृहस्पतिवार को संस्थान में पंजीकरण कराकर भाग ले सकते हैं। कंपनी की ओर से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

बीएचयू के गोमती और कुंदन देवी हॉस्टल में वार्डेन बदले
बीएचयू के त्रिवेणी कॉम्पलेक्स में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंचल सिंह को गोमती हॉस्टल का बनाया गया है। उनकी नियुक्ति अगले तीन साल के लिए की गई है। महिला महाविद्यालय की डॉ. सुब्रा ओझा को कुंदन देवी हॉस्टल का वार्डेन बनाया गया। उनके पास ये जिम्मेदारी 28 फरवरी 2028 तक रहेगी।

बनारस और कैंट के रास्ते से गुजरेगी छपरा-मथुरा एक्सप्रेस
गोरखपुर स्टेशन-गोरखपुर कैंट के बीच तीसरी लाइन का काम होने के कारण ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। बांद्रा टर्मिनस से 19 व 20 अप्रैल को चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर दिया गया। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जाएगी। 

छपरा से 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 अप्रैल व 2 मई को चलने वाली 15109 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।

अपना घर आश्रम में बना रहे दोना और अगरबत्ती
अपनों से ठुकराए गए बेसहारा और बेरोजगार प्रभुजन अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं। सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम ने अगरबत्ती व दोना, पत्तल का उद्योग शुरू किया है। इसके लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। ट्रेनिंग के बाद उनको रोजाना यहां काम करना होता है। अपना घर आश्रम के संस्थापक डॉ. के निरंजन ने बताया कि अपनों से दूर आश्रम में रहने वाले प्रभुजन को ध्यान में रखते हुए उद्योग शुरू किया गया है। प्रभुजनों के द्वारा बनाए गए पत्तल दोना की जल्द बाजार में भी भेजा जाएगा।

बीएचयू के सभी स्कूलों में प्रवेश के लिए आज ई-लॉटरी
सीएचएस सहित बीएचयू के सभी स्कूलों में प्रवेश के लिए आज ई-लॉटरी की प्रक्रिया होगी। बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित महामना सभागार के व्याख्यान संकुल में सुबह 8 बजे से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के बाल वाटिका-2 (एलकेजी), सेंट्रल हिंदू स्कूल के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बाल वाटिका-3 (नर्सरी) और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा एक, सेंट्रल हिंदू बॉयज और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश पाने वालों का नाम तय किया जाएगा।

समाज कार्य विभाग में शोध समिति की बैठक 24 को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में शोध समिति की बैठक 24 अप्रैल को होगी। संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि बैठक में वर्ष 2023-24 में कोर्स वर्क उत्तीर्ण, सत्र 2022-23 और 2023-24 में शोध प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण और प्रवेश परीक्षा से मुक्त (नेट/जेआरएफ) अभ्यर्थियों का शोध साक्षात्कार एवं पीपीटी प्रस्तुतिकरण होगा। बैठक सुबह 11 बजे से विभागाध्यक्ष के कक्ष में होगी।

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं को आगे आना होगा
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी और अन्य भारतीय भाषा विभाग शनिवार को आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर अपनी बात रखी। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. राजमुनि ने कहा कि नशामुक्त भारत के लिए युवाओं को आगे आना होगा।

यह भी जानना बहुत जरूरी है कि नशा करने से पूरे समाज का आर्थिक, सामाजिक और मानसिक नुकसान होता है। जो किसी भी देश के लिए सबसे घातक होता है। कार्यक्रम में प्रो. अनुकूलचंद्र राय, प्रो. रामाश्रय सिंह, डॉ. अविनाश कुमार सिंह, डॉ. विजय कुमार रंजन मौजूद रहे।

सैन्य विज्ञान की शोध समिति की बैठक 22 को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सैन्य विज्ञान एवं जंतु विज्ञान में पीएचडी कोर्स वर्क और पी.एच.डी. रजिस्ट्रेशन के लिए शोध समिति की बैठक 22 अप्रैल को होगी। संकायाध्यक्ष डॉ. अखिलेश चंद्र यादव ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे से संकायाध्यक्ष कक्ष में होगी।

स्पीड ब्रेकर बने जानलेवा, हादसों का बना कारण
भिखारीपुर से चितईपुर के बीच सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर हादसों का कारण बन रहे हैं। सात से अधिक जगहों पर बने स्पीड ब्रेकर दूर से दिखाई न देने के कारण लोग इससे गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। दो पहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय विकास सिंह ने बताया कि उन्होंने कई बार इस विषय से जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्पीड ब्रेकरों का रंग ऐसा होना चाहिए जिससे वाहन चालकों को दूर से पता लग सके।

बीएचयू अस्पताल में कुत्तों को खोजते रहे कर्मचारी, बढ़ी निगरानी
बीएचयू अस्पताल में वार्ड के पास गलियारे से लेकर आईसीयू के गेट तक कुत्तों के घूमते रहने की अमर उजाला की खबर के बाद शनिवार को अस्पताल प्रशासन सतर्क रहा। स्थिति यह रही कि ओपीडी से लेकर वार्ड तक सुरक्षा कर्मी से लेकर कर्मचारी तक हर कोई कुत्तों को खोजता रहा। इस दौरान जहां भी कुत्ते घूमते नजर आए, उनको वहां से भगाया गया। पहले की अपेक्षा निगरानी भी बढ़ गई है।

अस्पताल के पहले तल पर बने आईसीयू के बाहर से लेकर वार्डों के गलियारे तक पिछले कुछ दिनों से कुत्तों की आवाजाही बढ़ गई थी। एक दो नही बल्कि तीन-तीन कुत्ते एक साथ घूम रहे हैं। इसमें बहुत से मरीज जो जमीन पर लेटे हैं और अपना सामान रखे हैं, उनको कुत्तों के काटने का डर सता रहा। 

इस बीच शनिवार को अस्पताल में वार्ड से लेकर आईसीयू, प्रवेश द्वार सहित जिन जगहों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे, उनको भी विशेष निगरानी करते रहने को कहा गया। जिससे कि कहीं कुत्ते घूमते नजर आए तो तुरंत भगाया जाए।

अस्सी घाट पर चलाया अभियान, ठेला, गुमटी हटवाए
अस्सी घाट पर चलाया अभियान, ठेला, गुमटी हटवाए नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान माई सिटी रिपोर्टर वाराणसी। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को शहर में कब्जों के खिलाफ अभियान चलाया। अस्सी घाट पर अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटी के खिलाफ अभियान चलाया। बीएलडब्ल्यू के पीछे पहाड़ी में नगर निगम की जमीन की नाप कराकर उसे कब्जे में लिया। 

इंग्लिशिया लाइन पर भांग की दुकान के सामने चाय का काउंटर लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। लक्सा में दुकानों के आगे टेबल लगाकर कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। संकुलधारा पोखरा पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर उसे कब्जामुक्त कराया। गोदौलिया पर गलियों में कब्जे की मिली शिकायतों के खिलाफ कार्रवाई की।

नियमित योग और ध्यान से दूर होगी त्वचा संबंधी समस्या
वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में छात्राओं और शिक्षकों को त्वचा और बाल से संबंधित समस्या और उसके समाधान के बारे में बताया गया। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा गुप्ता ने कहा कि त्वचा के साथ बालों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तनावपूर्ण जीवन शैली भी इस समस्या की एक वजह है। इससे बचने के लिए प्रतिदिन योग और ध्यान का सहारा लेना चाहिए। इस दौरान प्रो. आम्रपाली त्रिवेदी, प्रो. कल्पना अग्रवाल, डॉ. एके गुप्ता, जूही, रिजवान मौजूद रहे। 

राणा सांगा को किया नमन
नेशनल इक्वल पार्टी संयोजक ने शनिवार को शिवपुर स्थित कार्यालय में राणा सांगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राणा ने दिल्ली सल्तनत के लोदी और मुगल शासकों से लड़ाई लड़ी और औरंगजेब जैसे क्रूर आक्रांता को तीन बार युद्ध में परास्त किया। 

स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों ने निकाली रैली
पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बेसहूपुर में भिटकुरी न्याय पंचायत में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने रवाना किया। रैली के साथ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विभिन्न गांवों में भ्रमण कर अभिभावकों से संपर्क किया गया। वापस आकर तीन बच्चों का नामांकन किया। इस अवसर पर राकेश बिंद, अजय कुमार पांडे, अनिल कुमार यादव, संतोष कुमार दुबे उपस्थित रहे।

राम आधार जे. तिवारी पॉलिटेक्निक का एनबीए में चयन
राहुल एजुकेशन सोसाइटी मुंबई द्वारा देशभर में 56 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थाएं संचालित हो रही हैं। राहुल एजुकेशन सोसायटी के सचिव राहुल तिवारी ने शनिवार को प्रेसवार्ता की। बताया कि 15 वर्षो में राम आधार जे. तिवारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अपने उद्देश्य में सफल रहा है। यह पॉलिटेक्निक कॉलेज सभी ट्रेडों में विगत वर्षो में पूर्वाचल का श्रेष्ठ रिजल्ट दिया है।

ऑल इंडिया काऊंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन की नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन ने पूर्वाचल में हमारे पॉलिटेक्निक कॉलेज को चयनित किया। यह कॉलेज नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन एनबीए द्वारा एक्रीडिटेशन प्राप्त करने वाला पूर्वाचल का पहला पॉलिटेक्निक कॉलेज बन गया है। अब एनबीए से राम आधार जे. तिवारी पॉलिटेक्निक कॉलेज के द्वारा शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को और भी सुविधाएं मिलेंगी।

13 अप्रैल को आएंगे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा रविवार की सुबह काशी पहुंचेंगे। सुबह 10:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से जौनपुर मडियाहू ब्रह्मदेव मिश्र के आवास जाएंगे। शाम 4:00 बजे मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे।

इसके बाद कृष्णा मिश्रा के बभनौली भदोही स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। 14 अप्रैल को मारवाड़ी धर्मशाला सीताकुंड सुल्तानपुर में रामचंद्र मिश्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा नेता अशोक कुमार पांडे ने बताया कि 14 अप्रैल को शाम 3:30 बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।

पीएम की जनसभा स्थल पर भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा नेताओं ने शनिवार को मेंहदीगंज में सफाई अभियान चलाया। यहां शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा की थी। जनसभा के दूसरे दिन शनिवार को भाजपाइयों ने पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया।

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसभा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया है। महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पीएम मोदी ने साकार किया और उसे धरातल पर उतारा है। इस मौके पर क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, देवेंद्र आजाद, पंकज पटेल, अजय सिंह, राजा मोदनवाल, अजय विश्वकर्मा, रामचंद्र गौतम समेत अन्य मौजूद रहे।

विधि विभाग में 21 अप्रैल से मौखिक परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विधि विभाग में बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर सत्र 2024-25 की मौखिक परीक्षा 21 से 23 अप्रैल तक होगी। विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-25 मौखिक परीक्षा 24 व 25 अप्रैल को होगी। 11 बजे से विधि विभाग में होने वाली परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण/अनुकरण अभ्यास पुस्तिका के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

काशी विद्यापीठ में आंबेडकर जयंती पर निकलेगी पदयात्रा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल से 15 दिवसीय आयोजन होगा। कुलसचिव दीप्ति मिश्रा ने बताया कि पहले दिन भारत माता मंदिर से केंद्रीय पुस्तकालय के सामने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तक पद यात्रा निकाली जाएगी।

इसके बाद पुस्तकालय के समिति कक्ष में उनके दर्शन पर संगोष्ठी होगी। 15 से 28 अप्रैल तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें निबंध और भाषण प्रतियोगिता, व्याख्यान और परिचर्चा, वाद विवाद, कहानियों की विवेचना, संगीत एवं चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 

सिगरा में कल राजनीति पर मंथन करने जुटेंगे कायस्थ
भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से 14 अप्रैल को सिगरा स्थित सेंट मरियम स्कूल में वर्तमान राजनीति में कायस्थ समाज की भूमिका पर मंथन होगा। प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देश को आजादी दिलाने में कायस्थ समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे में इस समाज के लोगों की राजनीति में भूमिका पर मंथन भी समय की मांग है। 

कहा कि 14 अप्रैल को शाम 4 बजे से होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि बीएचयू के पूर्व मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव रहेंगे। इसकी अध्यक्षता मनोज श्रीवास्तव करेंगे। अनिल श्रीवास्तव ने अधिक से अधिक कायस्थों से जुटने की अपील की है।

सर्वे टीम के साथ गालीगलौज चप्पल से मारा, मुकदमा दर्ज
जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना बाजार में सड़क चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहीत की जा रही जमीन का सर्वे करने वाली टीम के साथ चप्पल से मारपीट की गई। जंसा थाने में कुरौना गांव के राजू और अमरजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

सर्वे करने वाली कार्यदायी संस्था के सहायक प्रबंधक लाइजनिंग मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाने के अलमासपुर निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि उनकी टीम में शामिल लोगों से गालीगलौज और धक्कामुक्की की गई। 

सर्वे टीम की ओर से आपत्ति जताने पर आरोपियों ने चप्पल फेंककर मारा। जंसा थाने की पुलिस ने संस्था के मैनेजर (मानव संसाधन) बिहार के चंपारण के मठिया निवासी अभिषेक सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दक्षिण भारत में टूट रहा स्त्री कविता का टैबू
बीएचयू में आयोजित ‘स्वातंत्र्योत्तर स्त्री कविता में स्त्री विमर्श और मीमांसा’ विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का समापन हुआ। केरल से आईं प्रो. शांति नायर ने कहा कि दक्षिण भारत में स्त्री और स्त्री कविताओं को लेकर जो टैबू है वह टूटती हुई नजर आ रही है।

तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में महिला हिंदी लेखिकाओं की कविताओं में प्रतिरोध के स्वर उठ रहे हैं। बांग्ला विभाग और महिला अध्ययन एवं विकास केंद्र के कार्यक्रम में प्रो. बजरंग बिहारी तिवारी ने कहा कि दलित स्त्री पर साहित्य की रचना देरी से हुई। असंग घोष ने कहा कि सवर्ण स्त्री की तरह दलित महिलाओं ने भी विलंब से साहित्य पर काम किया। 

डॉ. जयीता दास ने कहा कि हर युग में परंपरावादी नायकों के खिलाफ हर स्थान पर स्त्रियों का स्वर मौजूद था। साहित्यकार राजेश कुमार ने कहा कि महाश्वेता देवी के उपन्यास हजार चौरासी की मां में केवल मां का भावनात्मक पक्ष नहीं बल्कि एक पॉलिटिकल समझ भी है। नक्सलबाड़ी आंदोलन की बहस है। महाश्वेता देवी के उपन्यासों में आम मजदूर, किसान और चाय बागानों में होने वाले संघर्ष हैं।  इस दौरान नीलेश रघुवंशी  प्रो. पंकज चतुर्वेदी ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. किंगसन सिंह ने किया। 

पुर्तगाल सिंगर सिमोना ने नाद प्रणव रूप गाकर किया मुग्ध
सामनेघाट स्थित रामछाटपार शिल्प न्यास में आयोजित 45वीं संगीत पूर्णिमा पर पुर्तगाल की शास्त्रीय गायिका सिमोना चालिकोवट का सम्मान हुआ। इस दौरान पुर्तगाली गायिका ने राग चौताल में नाद प्रणव रूप की प्रस्तुति देकर लोगों को मुग्ध कर दिया। सिमोना ने बताया कि उन्होंने ध्रुपद की दीक्षा प्रख्यात ध्रुपद गायक पंडित ऋत्विक सान्याल से ली है। 

कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से आईं रूबी मुखर्जी ने राग यमन के साथ चौताल में एक बंदिश की तान छेड़ी। वहीं पखावज पर आदित्य दीप ने संगत की। मुख्य अतिथि बीएचयू में हिंदी के प्रो. श्रीप्रकाश शुक्ल ने सिमोना के साथ मंच के सभी कलाकारों को सम्मानित किया। 

सातवीं बाल कला दिवस की प्रदर्शनी का उद्घाटन: प्रो. शुक्ल ने यहां पर सातवीं बाल कला दिवस की प्रदर्शनी का उद्घाटन कर कहा कि किशोर बच्चों की ओर से सुंदर कला का निर्माण एक सुंदर समाज को गढ़ने जैसा है। जहां संवेदना, साहचर्य और सहिष्णुता की भावना होती है। 

न्यास ने बच्चों को अवसर देकर उनके उत्साह को आकाशीय विस्तार दिया है। डाॅ. विंध्याचल यादव ने कहा कि बच्चों की इस अनगढ़ कला में ही वास्तविक सौंदर्य है। संचालन देवा दृजा भट्टाचार्य ने किया। वहीं, पद्मश्री से सम्मानित पं. ऋत्विक सान्याल, चित्रकार विजय सिंह, दिल्ली से आए पीयूष पुष्मम मौजूद रहे। 

दास्तानगोई के दिनों को लौटाने की बीएचयू में उठी मांग
बीएचयू में कभी प्रचलित रहे दास्तानगोई के दिनों को वापस लाने की बात उठी। भारत की परंपरागत बतकही की कला को आज फिर से पाॅपुलर बनाने की मांग हुई। जैसे कि अकबर का हज्मनामा, तोता मैना, काकभुशुंडी, गंगा गाथा कथा की कहानियों को नाटकीय शैली में बोलकर दिखाया गया।

नाटक के अंदाज में सुनाने की कला को लेकर बीएचयू में पहुंचे विद्वानों में सहमति बनी। बीएचयू के अंतर-सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र और मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र की ओर से शनिवार को दास्तानगोई का पुनर्वास विषय पर विशिष्ट व्याख्यान हुआ। 

मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्रो. विनोद तिवारी ने कहा कि किस्से, कहानी और कथा सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन का अनुभव बताती हैं। कथा अपने आप को दोहराती रहती है लेकिन इसमें ही उसकी नवीनता है। कहानी में जातीय चेतना की भी अभिव्यक्ति होती है। मानव सभ्यता की शुरुआत से ही बतकही की कला कहानियों का आधार रहा है। इसे ग्राफिक आर्ट भी कहा जाता है। 

बीएचयू के स्कूलों में आज ई-लॉटरी
सीएचएस सहित बीएचयू के सभी स्कूलों में प्रवेश के लिए आज ई-लॉटरी की प्रक्रिया होगी। बीएचयू के विज्ञान संस्थान स्थित महामना सभागार के व्याख्यान संकुल में सुबह 8 बजे से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल के बाल वाटिका-2 (एलकेजी), सेंट्रल हिंदू स्कूल के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बाल वाटिका-3 (नर्सरी) और श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय में कक्षा एक, सेंट्रल हिंदू बॉयज और सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल में कक्षा 6 में प्रवेश पाने वालों का नाम तय किया जाएगा। 

आज आएंगे राजस्थान के पूर्व राज्यपाल
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा रविवार की सुबह काशी पहुंचेंगे। सुबह 10:40 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से जौनपुर मडि़याहू ब्रह्मदेव मिश्र के आवास जाएंगे। शाम 4:00 बजे मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन करेंगे। इसके बाद कृष्णा मिश्रा के बभनौली भदोही स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे। 14 अप्रैल को मारवाड़ी धर्मशाला सीताकुंड सुल्तानपुर में रामचंद्र मिश्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

बिना सत्यापन के होगी गेहूं खरीद
गेहूं खरीद में कृषक पंजीकरण की प्रक्रिया का निर्धारण और राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन एवं सत्यापन की सीमा में छूट दी गई है। यह आदेश खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त ने दिया है। आदेश के अनुसार 100 क्विंटल तक सीमा सत्यापन से मुक्त है। कृषक के सत्यापन में विभिन्न कारणों से विलंब होने के कारण कृषकों को गेहूं बेचने में असुविधा हो रही है। किसानों को असुविधा ना हो इसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। 

विधि विभाग में 21 अप्रैल से मौखिक परीक्षा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विधि विभाग में बीए एलएलबी (पंचवर्षीय) तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर सत्र 2024-25 की मौखिक परीक्षा 21 से 23 अप्रैल तक होगी। विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष प्रो. रंजन कुमार ने बताया कि एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024-25 मौखिक परीक्षा 24 व 25 अप्रैल को होगी। 

सैन्य विज्ञान की शोध समिति की बैठक 22 को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सैन्य विज्ञान एवं जंतु विज्ञान में पीएचडी कोर्स वर्क और पी.एच.डी. रजिस्ट्रेशन के लिए शोध समिति की बैठक 22 अप्रैल को होगी। संकायाध्यक्ष डॉ. अखिलेश चंद्र यादव ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे से संकायाध्यक्ष कक्ष में होगी। 

वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों का सम्मान
बीएचयू के डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र में बाबा साहब की 134वीं जयंती मनाई गई। आंबेडकरवाद की समकालीन प्रासंगिकता विषय पर छात्रों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। केंद्र की ओर से विजेता छात्र आशुतोष कुमार दीपक, अमन कुमार, शैलेश कुमार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आंबेडकर के सामाजिक राजनीतिक, सांस्कृतिक, मानविकी, आर्थिक, विधिक और बौद्धिक विचारों पर मंथन किया गया। इस दौरान विधि संकाय की प्रो. बिभा त्रिपाठी, केंद्र के समन्वयक  प्रो. आर एन खरवार समेत कई प्रोफेसर मौजूद रहे। 

पार्लियामेंट्री डिबेट में तीन बने विजेता
बीएचयू में दो दिन की इंट्रा-फैकल्टी एशियन पार्लियामेंट्री डिबेट प्रतियोगिता हुई। इसमें 10 टीमों के 30 छात्रों ने भाग लिया। टीम APD 09 से वगीशा वृद्धि, साक्षी अग्रवाल और मयंक अग्रवाल विजेता रहे। छात्रों में आंबेडकर के सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और तार्किक विचार-विमर्श की भावना को बढ़ावा को लेकर सवाल पूछे गए थे। उद्घाटन विधि संकाय के प्रो. सीपी उपाध्याय ने किया। 

समाज कार्य विभाग में शोध समिति की बैठक 24 को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के समाज कार्य विभाग में शोध समिति की बैठक 24 अप्रैल को होगी। संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने बताया कि बैठक में वर्ष 2023-24 में कोर्स वर्क उत्तीर्ण, सत्र 2022-23 और 2023-24 में शोध प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण और प्रवेश परीक्षा से मुक्त (नेट/जेआरएफ) अभ्यर्थियों का शोध साक्षात्कार एवं पीपीटी प्रस्तुतिकरण होगा। बैठक सुबह 11 बजे से विभागाध्यक्ष के कक्ष में होगी। 

बीएचयू के गोमती और कुंदन देवी हॉस्टल के वार्डेन बदले
बीएचयू के त्रिवेणी कॉम्पलेक्स में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंचल सिंह को गोमती हॉस्टल का वार्डन बनाया गया है। उनकी नियुक्ति अगले तीन साल के लिए की गई है। महिला महाविद्यालय की डॉ. सुब्रा ओझा को कुंदन देवी हॉस्टल का वार्डेन बनाया गया। उनके पास ये जिम्मेदारी 28 फरवरी 2028 तक रहेगी। 
विज्ञापन

आयुर्वेद कॉलेज के 11 पुरातन छात्रों का सम्मान, 56 साल बाद विवि पहुंचे
राजकीय आयुर्वेद कॉलेज के पुरातन छात्रों के समागम में शनिवार को 1968 से 2024 तक यानी 56 साल तक के पुरातन छात्र अपने परिवार के साथ शामिल हुए। पुरातन छात्र संस्कृत विवि परिसर में उस जगह पर भी गए, जहां उन्होंने आयुर्वेद चिकित्सा की पढ़ाई की थी। इसके बाद वे आयुर्वेद कॉलेज गए। मुख्य अतिथि प्रदेश के आयुष मंत्री डाॅ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ाने में पुरातन छात्रों की अहम भूमिका है। 

आयुर्वेद कॉलेज पुरातन छात्र समिति की ओर से रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अशोक तिवारी ने भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार करने में सभी को भागीदारी लेने को कहा। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नीलम गुप्ता ने सभी पुरातन छात्रों को बधाई दी। 

कार्यक्रम में संरक्षक डॉ. एके पांडेय, अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार राय, सचिव डॉ. शैलेश कुमार राय मौजूद रहे। इस दौरान 1968 से 1975 तक के 11 पुरातन छात्रों सम्मानित हुए। इसमें 1968 बैच के डॉ.पीएस पांडेय,1970 से गोविंद प्रसाद उपाध्याय, वीरेंद्र पांडेय, 1974 से उमेश चंद्र वर्मा, 1977 से ओपी तिवारी, पुष्करनाथ मिश्रा, राकेश मोहन श्रीवास्तव,श्रीनारायण सिंह, वाचस्पति शुक्ला को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें