मनबढ़ों ने तोड़ा वाहन का शीशा
मुगलसराय कोतवाली के कुढ़े खुर्द गांव में शुक्रवार की रात घर के पास में ही खड़ी गांव निवासी कोटेदार बनारसी यादव के शूमो वाहन का मनबढ़ों ने ईट से मारकर पिछला शीशा तोड़ दिया। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर कोटेदार ने लिखित तहरीर थाने पर दी।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त किए जाने की मांग की। क्षेत्र में पिछले दिनों पेट्रोल पंप के पास गुमटी में भी मनबढ़ों ने आग लगा दी थी। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच किया जा रहा है।
02.125 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार
तियरी गांव के पास से शुक्रवार को पुलिस ने 125 पाउच 200 एम एल अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया मुखबिर के सूचना पर तियरी गांव के समीप पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी सफेद बोरी लेकर बिहार की तरफ जाता एक व्यक्ति दिखाई दिया।
उसे रोककर तलाशी ली गई तो बोरे में 125 पाऊच अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति अरविंद कुमार स्थानीय थाना गोरौल गांव मोहनपुर जनपद वैशाली का निवासी है जो बिहार में बेचने हेतु शराब ले जा रहा था। जिसे विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया ।