एनसीओई इंडोर के चार खेलों का देगा प्रशिक्षण
नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सिगरा स्टेडियम में चार खेलों का प्रशिक्षण देगा। इसमें कुश्ती, निशानेबाजी, मुक्केबाजी और तलवारबाजी शामिल है। स्मार्ट सिटी ने उपकरणों को इंस्टॉल कर दिया है। संचालन की प्रक्रिया प्रक्रिया पूरी करने के बाद खेलों का आयोजन शुरू होगा।
आउटडोर में छह खेलों का प्रशिक्षण
सिगरा स्टेडियम के आउटडोर में प्रैक्टिस क्रिकेट पिच, फुटबॉल मैदान के अलावा वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस और बैडमिंटन के एक-एक कोर्ट स्मार्ट सिटी ने बनाए हैं। बाहर टहलने का ट्रैक बनाया गया है।
बोले अधिकारी
सिगरा स्टेडियम के संचालन के लिए जल्द ही भारतीय खेल प्राधिकरण और खेल विभाग में एमओयू हो जाएगा। मॉर्निंग वॉकर्स और खिलाड़ियों के कार्ड दिसंबर से बनेंगे। फरवरी या मार्च में खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया जाएगा। - कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त वाराणसी।